Vivo iQoo Pro हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और 12जीबी रैम है इसकी जान

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने अपनी फ्लैगशिप हैंडसेट सीरीज iQoo के अंदर एक नए डिवाइस को लॉन्च किया है। गुरुवार को कंपनी ने एक इवेंट का आयोजन कर अपने नए Vivo iQoo Pro के दो वेरिएंट 4G और 5G Edition से पर्दा उठाया है।

उपलब्धता

कंपनी ने Vivo iQoo प्रो स्मार्टफोन को 4G और 5Gवेरियंट में पेश किया है। अगर बात करें फोन की उपलब्धता की तो कंपनी इसके 4G वर्जन की बिक्री 29 अगस्त से करेगी। वहीं, इसका 5G एडिशन को 2 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में इस डिवाइस को कब उपलब्ध कराया जाएगा फिलहाल इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।
vivo-iqoo-pro
कीमत

अगर बात करें Vivo iQoo Pro के 4G वेरिएंट की कीमत की तो इसके 8जीबी रैम व 128जीबी 3,198 युआन (लगभग 32,300 रुपए) और इसके 12जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,498 युआन (लगभग 35,300 रुपए) है।

इसके अलावा Vivo iQoo Pro 5G Edition के 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज की कीमत 3,798 युआन (लगभग 38,400 रुपए) है। इसके अलावा डिवाइस के 8जीबी + 256जीबी वेरिएंट की कीमत 3,998 युआन (लगभग 40,400 रुपए) और इसके सबसे बड़े वेरिएंट 12जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाले की कीमत कीमत 4,098 युआन (लगभग 41,400 रुपए) है।

Vivo iQoo Pro और iQoo Pro 5G एडिशन की स्पेसिफिकेशन्स

दोनों फोन में कनेक्टिवीट ऑप्शन का फर्क है। जैसे कि डुअल-सिम नेनो के साथ आने वाले Vivo iQoo Pro 5G एडिशन में एक स्लॉट 5G कनेक्टिविटी और दूसरा स्लॉट 4G LTE सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 4G वेरिएंट में दोनों स्लॉट 4G कनेक्टिविटी से लैस हैं।
vivo-iqoo-pro-new
दोनों फोन में 6.41-इंच-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) सुपर ऐमोलेड डिसप्ले दिया गया है, जिसमें इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 Plus SoC दिया गया है। इसके अलााव फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500mAh की 44W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। साथ ही फोन के दोनों वेरिएंट एंडरॉयड 9 पाई बेस्ड फनटचओएस 9 पर कार्य करते हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें AI पावर्ड 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 12-मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here