
Vivo इंडिया में अपना नया बजट स्मार्टफोन 24 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। यह फोन वीवो की नई U-सीरीज के अंदर पेश किया जाएगा। कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजकर यह ऑफिशियल कर दिया है कि Vivo U10 इस माह 24 सितंबर को लॉन्त कर दिया जाएगा।
लॉन्च से पहले वीवो ने घोषणा की थी कि नई लाइन-अप ऑनलाइन एक्सक्लूसिव होगी और Vivo U10 इस सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा इस बात की जानकारी भी सामने आ चुकी है कि कंपनी की नई U सीरीज एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया पर सेल की जाएगी। वहीं, इसे कंपनी की वेबसाइट और Vivo E-Store के जरिए भी बेचे जाएगा। फोन अमेजन इंडिया की साइट पर लिस्ट हो चुका है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई हैं। लेकिन, लिस्टिंग के अनुसार फोन में क्वॉलकाम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग होगी।

बता दें कि 91मोबाइल्स से बात करते हुए Vivo India वीवो इंडिया के निदेशक (ब्रांड स्ट्रेटजी) निपुण मार्या ने बताया था कि Vivo U10 स्मार्टफोन इसी महीने भारतीय बाजार में दस्तक दे देगा जो सितंबर के अंतिम सप्ताह तक सेल के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा।
निपुण मार्या ने बताया है कि Vivo U सीरीज़ के साथ कंपनी लो बजट सेग्मेंट में शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि Vivo U10 को कंपनी द्वारा एक से अधिक वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में Vivo U10 के सबसे बड़े वेरिएंट की कीमत अधिकतम 12,000 रुपये के करीब होगी। इसे भी पढ़ें: Breaking : Vivo U10 पावरफुल बैटरी के साथ इसी महीने होगा इंडिया में लॉन्च, शुरूआती कीमत होगी 12,000 रुपये से कम
बता दें कि Vivo U10 की प्रमुख यूएसपी फोन की बड़ी व दमदार बैटरी होगी। निपुण मार्या ने Vivo U10 को Unstoppable का टैग दिया है। निपुण के अनुसार Vivo U10 की सबसे बड़ी पावर फोन का बैटरी सेग्मेंट होगा। कपंनी अधिकारी ने हालांकि Vivo U10 की बैटरी एमएएच की जानकारी नहीं दी। इसके अलावा फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर फिलहाल अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: Vivo V17 Pro की लाइव इमेज हुई लीक
बता दें कि वीवो ने हाल ही में कन्फर्म किया था कि कंपनी 20 सितंबर को भारत में Vivo V17 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। Vivo V17 Pro को 32-मेगापिक्सल ड्यूल पॉप-अप सेल्फी वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।


















