वीवो का पहला टैबलेट Vivo Pad चीन में Snapdragon 870 प्रोसेसर और 8040mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Pad टैबलेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 13MP का है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा लेंस दिया गया है।

Join Us icon

Vivo ने अपना पहला टैबलेट Vivo Pad को चीन में लॉन्च कर दिया है। टैबलेट के साथ कंपनी अपना पहला फोल्डेबल Vivo X Fold और Vivo X Note को लॉन्च किया है। वीवो के टैबलेट को एल्यूमिनियम बॉडी के साथ पेश किया गया है, जिसकी मोटाई महज 6.55mm है। वोवो के टैबलेट को क्वाड स्पीकर और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। वीवो का यह फोन स्क्रीन के मुताबिक लेफ्ट राइट स्पीकर को ऑटोमेटिक एडजेस्ट करता है। इसके साथ ही फोन के रियर में सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें डुअल लेंस मिलते हैं।

Vivo Pad की कीमत

Vivo Pad टैबलेट को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। टैबलेट का पहला वेरिएंट 8GB+128GB स्टोरेज के साथ CNY 2,499 (करीब 29,800 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 8GB+256GB स्टोरेज के साथ CNY 2,999 (करीब 35,700 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इस टैबलेट के साथ एक्सेसरीज की बात करें तो स्टायलस और कीबोर्ड को क्रमश: RMB 349 (करीब 4,200 रुपये) और RMB 599 (करीब 7,200 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। Vivo Pad टैबलेट को ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Vivo Pad स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Pad को कंपनी ने 11-इंच 2.5K WQXGA डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, रेजलूशन 2560×1600 पिक्सल और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। यह टैबलेट HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। इस टैबलेट को Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में Adreno 650 GPU दिया गया है।

Vivo Pad launched in China with Snapdragon 870 and 8040mAh battery, Check price and specs

Vivo Pad टैबलेट Android 11 पर आधारित OrginOS HD कस्टम स्किन पर रन करता है। इस टैबलेट के साइज की बात करें तो यह 253.15×164.71×6.55 mm का है। इसके साथ ही टैब का वजन 489 ग्राम है। इस टैबलेट को क्वाड स्पीकर और Dolby Atmos के साथ पेश किया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, USB Type-C, और NFC का सपोर्ट दिया गया है। वोवो के इस टैबलेट में 8,040mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।  यह भी पढ़ें : iQOO Neo 6 स्मार्टफोन 64MP ट्रिपल रियर कैमरा और Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

Vivo Pad टैबलेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 13MP का है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा लेंस दिया गया है। इसके साथ ही वीवो के टैब में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : वीवो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold एक से बढ़कर एक धांसू स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here