3000 रुपये महंगा हुआ 10 हजार से कम का Vivo 5G फोन! 6500mAh बैटरी वाले मोबाइल का रेट 2,500 रुपये बढ़ा

वीवो ने अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने 10 हजार से कम प्राइस वाले मोबाइल की कीमत में बड़ा इजाफा कर दिया है। ब्रांड की ओर से Vivo T4 Lite और Vivo T4x की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। वीवो टी4एक्स का रेट जहां 2,500 रुपये बढ़ा दिया गया है वहीं वीवो टी4 लाइट का प्राइस 3,000 रुपये बढ़ गया है। ये दोनों वीवो 5जी फोन आज से ही महंगे रेट पर बेचे जाएंगे। किस फोन वेरिएंट का रेट कितना ज्यादा हो गया है, यह डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo T4 Lite की कीमत
| Vivo T4 Lite | लॉन्च प्राइस | न्यू प्राइस | प्राइस हाइक |
| 4GB RAM + 128GB Storage | ₹9,999 | ₹12,999 | ₹3000 |
| 6GB RAM + 128GB Storage | ₹10,999 | ₹13,999 | ₹3000 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹12,999 | ₹15,999 | ₹3000 |
वीवो टी4 लाइट 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस स्मार्टफोन में 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी मौजूद है जो फिजिकल रैम में एक्स्ट्रा वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी + 8जीबी) तक की ताकत देती है।
Vivo T4 Lite 5G फोन 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाल स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। यह सस्ता 5जी फोन आई प्रोटेक्शन (TÜV Rheinland) सर्टिफाइड है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो टी4 लाइट 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो का सस्ता 5जी फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Vivo T4x की कीमत
| Vivo T4x | लॉन्च प्राइस | न्यू प्राइस | प्राइस हाइक |
| 6GB RAM + 128GB Storage | ₹13,999 | ₹16,499 | ₹2500 |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹14,999 | ₹17,499 | ₹2500 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹16,999 | ₹19,499 | ₹2500 |
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो टी4एक्स 5जी फोन 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बने MediaTek Dimensity 7300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 6,85,052 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। वीवो टी4एक्स 5जी फोन में 8 5G Bands दिए गए हैं जो Jio व Airtel नेटवर्क पर बढिया काम करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 और OTG के साथ WiFi 6 सपोर्ट दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए विवो टी4एक्स में तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी दी गई है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 14 घंटे, 11 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है। वहीं फोन तेजी से चार्ज करने के लिए 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। इसमें IR Blaster भी मौजूद है जिससे फोन किसी टीवी रिमोट की तरह काम कर सकता है। वहीं मोबाइल को पानी से सुरक्षित रखने के लिए इसे IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है।
Vivo T4x 5G फोन में 6.72-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1050nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इस वीवो 5जी फोन में एफ/1.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल AI सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल बोका लेंस दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।