Vivo S1 Pro के लॉन्च से पहले घटी Vivo S1 की कीमत, 6जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट हुआ बंद, जानें क्या है नया प्राइस

Join Us icon

Vivo आधिकारिक तौर पर घोषणा कर चुकी है कि कंपनी आने वाली 4 जनवरी को भारत में अपनी ‘एस सीरीज़’ का विस्तार करने वाली है और सीरीज़ का आगामी स्मार्टफोन Vivo S1 Pro होगा। कंपनी की ओर से स्मार्टफोन को सोशल मीडिया पर टीज़ किया जाना शुरू कर दिया गया है जिसमें फोन के लुक और डिजाईन की जानकारी भी सामने आ गई है। Vivo S1 Pro के इंडिया लॉन्च से पहले अब कंपनी ने सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोन Vivo S1 की कीमत में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने एक ओर जहां फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को इंडिया में डिस्कंटिन्यू कर दिया है वहीं फोन के अन्य वेरिएंट्स की कीमत में भी भारी कटौती की है।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि Vivo S1 स्मार्टफोन भारत में सितंबर महीने में लॉन्च हुआ था और इसे तीन वेरिएंट्स में उतारा गया था। फोन का बेस वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं फोन के अन्य दो वेरिएंट्स 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुए थे। कंपनी की ओर से इनमें से एक 6जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को इंडिया में बंद कर दिया गया है। यह वेरिएंट 18,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था।

Vivo S1 price cut in india 6gb ram 64gb storage variant discontinue ahead of 4 january s1 pro launch

Vivo S1 का 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 17,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था तथा फोन के सबसे बड़े 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। वहीं अब Vivo S1 Pro के लॉन्च से पहले कंपनी ने Vivo S1 के 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत घटा कर 15,990 रुपये कर दी है तथा फोन के 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का मूल्य घटाकर 17,990 रुपये कर दिया है। बता दें कि इस फोन की खरीद पर कंपनी एक सेल्फी स्टीक भी फ्री में दे रही है। यह सारा बदलाव कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद है।

Vivo S1 Pro

कंपनी के आगामी फोन वीवो एस1 प्रो की बात करें तो यह डिवाईस 4 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा। Vivo S1 Pro में आपको 6.38-इंच की फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले देखने को मिलेगी। बता दें कि यह स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगी। Vivo S1 Pro एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है वहीं उम्मीद है कि भारत में यह फनटच 10 पर लॉन्च होगा। फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया जाएगा।

Vivo S1 price cut in india 6gb ram 64gb storage variant discontinue ahead of 4 january s1 pro launch

Vivo S1 Pro इंडिया में 8 जीबी की रैम मैमोरी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च होगा। वहीं इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है कि कंपनी इस डिवाईस को एक से ज्यादा वेरिएंट में बाजार में उतार सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर मौजूद क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.78 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा जिसकेे साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तथा अन्य दो सेंसर 2 मेगापिक्सल के दिए जाएंगे। वहीं फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें : Realme ला रही है बेहद सस्ता फोन Realme 5i, 6 जनवरी को होगा लॉन्च

Vivo S1 Pro डुअल सिम फोन होगा जो 4जी वोएलटीई फीचर के साथ लॉन्च होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस डिवाईस में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4500एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। कीमत की बात करें में हमें मिली जानकारी के मुताबिक Vivo S1 Pro इंडियन मार्केट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा और इस फोन की कीमत 19,990 रुपये की होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here