
Vivo ने कुछ समय पहले फिलिपिंस मार्केट में अपने Vivo S1 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जिसे आज भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। आधिकारिक तौर पर पेश किए गए वीवो एस1 प्रो में चार रियर कैमरे दिए गए हैं जो कि डायमंड सेटअप के अंदर मौजूद हैं। डिवाइस को मिस्टिक ब्लैक, जैज़ी ब्लू और ड्रीमी व्हाइट में पेश किया गया है।
कीमत और सेल ऑफर्स
Vivo S1 Pro को कंपनी ने एक ही वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 19,990 रुपए है। वहीं, हैंडसेट को 5 जनवरी यानी शनिवार से ऑफलाइन और ऑनलाइन सेल के लिए पेश किया जाएगा। अगर बात करें ऑफर्स की तो ऑफलाइन ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड की मदद से पेमेंट करने पर 10% कैशबैक मिलेगा। वहीं, फोन के साथ वन टाइन स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलेगा। ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन इस फोन को खरीदने पर 31 जनवरी तक वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलेगा। वहीं, ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड की मदद से पेमेंट करने पर 10% कैशबैक, नो-कोस्ट ईएमआई व 31 जनवरी तक जियो की ओर से 12000 का फायदा मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Vivo भी ला रहा है फोल्डेबल फोन, फरवरी महीने में होगा लॉन्च
डिजाइन
Vivo S1 Pro के डिजाइन की बात करें फोन बेजल लेस वॉटरड्रॉप डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। वहीं, फोन में राउंड ऐजेज़ कॉनर दिए गए हैं। साथ ही नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा बॉडी पार्ट दिया गया है। Vivo S1 Pro डायमंड शेप वाले क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च हुआ है जो कि बैक पैनल पर बीच में दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है तथा रियर पैनल पर ही नीचे की ओर Vivo का लोगो भी लगा हुआ है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: Vivo, Realme, Oppo और Samsung फोन अब नहीं होंगे ऑनलाइन एक्सक्लूसिव
शानदार कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo S1 Pro में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, एक डेप्थ सेंसिंग और एक मैक्रो फोटोग्राफी के लिए। वहीं, फ्रंट कैमरा एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें इस फोन की दूसरी स्पेसिफिकेशन्स की तो स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (2340×1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड फुलव्यू डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है। वहीं, स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
डिवाइस की स्टोरेज को ग्राहक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। वहीं, सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
वीवो एस1 प्रो Android 9 Pie पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर कार्य करता है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस डिवाइस के दूसरे किसी रैम वेरिएंट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी इस डिवाइस का कम रैम वेरिएंट भी पेश कर सकती है।




















