Vivo S1 Pro इंडिया में जल्द हो सकता है लॉन्च, सामने आई अहम जानकारी

Vivo S1 Pro को हाल ही में फिलिपिंस की मार्केट में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि कंपनी S1 Pro को इंडिया में लॉन्च कर सकती है। Vivo S1 Pro के इंडियन वेरिएंट को कंपनी NFC सपोर्ट और तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश कर सकती है। वीवो का यह स्मार्टफोन पिछले दिनों लीक हुए Vivo V17 जैसे डिजाइन पर पेश किया गया है।
इंडिया के फेमस लीक्सटर ईशान अग्रवाल और टेक वेबसाइट MySmartPrice का दावा है कि वीवो इंडिया में जल्द S1 Pro को लॉन्च करने वाली है। इस फोन को भारतीय मार्केट में Blue, Black और White कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन की स्पेसिफिकेशन्स पहले से पता हैं। इसे भी पढ़ें: Vivo Y19 इंडिया में लॉन्च, इसमें है 5000एमएएच बैटरी, 4जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरा, कीमत सिर्फ 13,990 रुपये
स्पेसिफिकेशन्स
वीवो का यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.38 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। Vivo S1 Pro को कंपनी ने इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित फनअच 9.2 ओएस पर पेश हुआ है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू मौजूद है।
Vivo S1 Pro को फिलिपिंस में 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है तथा फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए Vivo S1 Pro में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: म्यूज़िक वीडियो में सामने आया Vivo V17 स्मार्टफोन, बेहद ही स्टाईलिश लुक के साथ होगा लॉन्च
फोन के कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो Vivo S1 Pro क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का जीएम1 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर तथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo S1 Pro एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।