ट्रिपल रियर कैमरे, इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Helio P65 प्रोसेसर के साथ अगस्त में लॉन्च होगा Vivo S1

Join Us icon

91मोबाइल्स ने हाल ही में एक्सक्लूसिव तौर पर यह जानकारी दी थी कि चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo S1लॉन्च करने वाली है। हमें मिली जानकारी के अनुसार Vivo S1 का भारतीय वर्जन चीन में लॉन्च हुए फोन से बिल्कुल अलग होगा। वहीं, अब खबर सामने आई है कि इस फोन को अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है।

वहीं, अब India Shopps की रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवो S1 में कंपनी मीडियाटेक हीलियो P65 ऑक्टा-कोर चिपसेट दे सकती है। साथ ही फोन में 6.38 इंच की सुपर ऐमोलेड स्क्रीन दी जा सकती है। वहीं, इसमें ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होने की भी बात कही जा रही है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: इंडिया आ रहा है इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला Vivo S1, सामने आई पहली तस्वीर
screenshot-2019-07-15-at-10-06-18-am
इससे पहले हमें मिली जानकारी के अनुसार वीवो S1 स्मार्टफोन में पतले बेजल के साथ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया जाएगा। बैक में ग्रैडियंट फिनिश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में 4जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज होने की बात कही जा रही है। यह फोन एंडरॉयड पाई बेस्ड फनटच ओएस 8 पर चलेगा और इसमें 4,500एमएएच की बैटरी होगी, जो फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करेगी।
screenshot-2019-07-15-at-10-06-09-am
कीमत
इससे पहले हमने एक्सक्लूसिव तौर पर यह जानकारी दी थी कि डिवाइस दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। इसमें कंपनी 6जीबी + 128जीबी और 8जीबी + 128जीबी वर्जन को पेश करेगी, जिसकी कीमत 20,000 रुपए के अंदर होगी। यह फोन मार्केट में मौजूद ऑनलाइन एक्सक्लूसिव किंग बन चुके रियलमी, शाओमा और सैमसंग को टक्कर देंगे। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम, 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरा और 4420एमएएच बैटरी के साथ Vivo का नया फोन लीक

बता दें कि इंडोनेशिया में भी वीवो अपनी एस सीरीज के फोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस सीरीज में आने वाले फोन का डिजाइन इंडोनेशिया और भारत में एक जैसा होगा। वहीं, चीन में मौजूद S1 भारत में Vivo V15 Pro के रीब्रांडेड नाम से उपलब्ध है। इंडोनेशिया और हमारे पास आए टीजर एक समान लग रहे हैं। दोनों टीजर में रियर का कैमरा डिजाइन एक जैसा ही है। वीवो ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर जो टीजर जारे करें हैं उनके अनुसार फोन में वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ ही इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इंडोनेशिया में Vivo S1 इस महीने 16 जुलाई को लॉन्च होगा, जिसमें 32-मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here