
Vivo के बारे में कल ही खबर सामने आई थी कि कंपनी अपनी ‘एस’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Vivo S10 नाम के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी इस फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन आज नई अपडेट सामने आई है कि वीवो एस10 को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट कर दिया गया है। इस लिस्टिंगमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स तो सामने आई ही है वहीं साथ ही यह बात और भी पुख्ता हो गई है कि अपकमिंग वीवो फोन अब Vivo S10 स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में कदम रख देगा।
Vivo S10 को चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर V2121A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह गीकबेंच लिस्टिंग आज यानी 1 जुलाई की ही है। सबसे पहले बेंचमार्किग स्कोर की ही बात करें वीवो एस10 को यहां सिंगल-कोर में 647 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर में 2398 स्कोर प्राप्त हुआ है। बेंचमार्किंग स्कोर्स ने यह साफ कर दिया है कि वीवो एस10 दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होने वाला है और पावरफुल मोबाइल फोंस के सेग्मेंट में भी लॉन्च किया जाएगा।
Vivo S10 की स्पेसिफिकेशन्स
गीकबेंच पर वीवो एस10 को एंडरॉयड 11 ओएस से लैस बताया गया है तथा इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए नए वीवो फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की पुष्टि हुई है। गीकबेंच पर मदरबोर्ड सेक्शन में के6891 कोडनेम लिखा गया है जो मीडियाटेक के पावरफुल Dimensity 1100 का ही कोड है। वहीं साथ ही Vivo S10 स्मार्टफोन इस वेबसाइट पर 12GB RAM के साथ लिस्ट हुआ है। उम्मीद है कि यह फोन का सबसे बड़ा वेरिएंट होगा तथा अन्य वेरिएंट में 8 जीबी की रैम भी देखने को मिल सकती है।
कल सामने आए लीक की बात करें तो Vivo S10 में 4GB की वर्चुअल रैम भी देखने को मिल सकती है। वही इस अपकमिंग वीवो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है जिसमें प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Vivo S10 में 44W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है जो फोन बैटरी को 15 मिनट में 38 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। वीवो एस10 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स व लॉन्च डिटेल के लिए अभी इंतजार किया जा रहा है।





















