12GB RAM के साथ लॉन्च होगा Vivo S10e, मिनटों में फोन को चार्ज करेगी 44W चार्जिंग तकनीक

Join Us icon

VIVO ने जुलाई महीने में अपनी ‘एस10’ सीरीज़ को पेश करते हुए दो स्मार्टफोन Vivo S10 और Vivo S10 Pro पेश किए थे। ये दोनों स्मार्टफोन वीवो की होम मार्केट चीन में लॉन्च हुए थे तथा अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज़ में एक और नया मोबाइल जोड़ने की तैयारी कर रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह नया वीवो फोन Vivo S10e नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा जो आने वाले दिनों में वीवो द्वारा ऑफिशियल की जाने वाली Vivo X70 series के साथ टेक मार्केट में कदम रखेगा।

Vivo S10e को लेकर कंपनी ने हालांकि अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक की मानें तो वीवो एस10ई को सबसे पहले चीन में ही लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया गया है कि वीवो एक्स70 सीरीज़ के लिए आयोजित होने वाले ईवेंट के मंच से ही यह स्मार्टफोन पेश होगा। गौरतलब है कि Vivo X70 सीरीज़ पहले 9 सितंबर को चीन में लॉन्च की जानी थी लेकिन अब कंपनी ने इस सीरीज़ की लॉन्च डेट आगे बढ़ाकर 13 सितंबर कर दी है। यानी वीवो एस10ई भी 13 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo S10e की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एस10ई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। इस वीवो फोन को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक डायमनसिटी 900 चिपसेट देखने को मिलेगा। लीक की मानें तो यह स्मार्टफोन 12 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

Vivo S10e 5G might launch with x70 series on 13 september
Vivo S10 Pro

Vivo S10e में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। बताया गया है कि फोन के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मौजूद रहेगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए वीवो एस10ई में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here