
भारत में vivo S2 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने के बाद कंपनी इस सीरीज को आगे बढ़ा सकती है। लीक के अनुसार, vivo इस लाइनअप में नया S2 FE मॉडल शामिल कर सकता है। हालांकि फिलहाल इस डिवाइस को लेकर कंपनी की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लेटेस्ट जानकारी में मॉडल नंबर सामने आया है। उम्मीद है इसे मिड रेंज में जल्द लाया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
vivo S2 FE डेटाबेस लिस्टिंग
PassionateGeekz की रिपोर्ट के अनुसार, नई डेटाबेस एंट्री में vivo S2 FE का जिक्र देखने को मिला है, जिसका मॉडल नंबर V2640 बताया गया है। यह जानकारी इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि पहले भी यह अनुमान लगाया गया था कि इस बार vivo, S2 Pro की जगह S2 FE मॉडल पेश कर सकती है। वहीं, अब इस नए मॉडल नंबर के सामने आने से आगामी मॉडल के और सर्टिफिकेशन और डेटाबेस लिस्टिंग्स पर नजर आने की उम्मीद है।
हालांकि आगामी डिवाइस के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कुछ समय पहले ही आए Vivo S2 जैसा हो सकता है। उम्मीद यह भी है vivo, अपकमिंग S2 FE को S2 5G के मुकाबले किफायती विकल्प के तौर पर पेश कर सकती है।
Vivo S2 के स्पेसिफिकेशंस
vivo S2 5G फोन 2800 × 1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह 3D Curved AMOLED पैनल पर बना डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000nits पीक ब्राइटनेस और HDR10 सपोर्ट मिलता है।
प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वीवो एस2 5जी में कंपनी ने LPDDR4X RAM लगाई है। यह वीवो स्मार्टफोन Extended RAM तकनीक से लैस है। इसमें UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए vivo S2 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो Sony IMX852 सेंसर है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर लगाया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया वीवो 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।
पावर बैकअप के लिए वीवो एस2 स्मार्टफोन में 7050mAh बैटरी लगाई है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। ग्राहकों को इस फोन में Smart Charging Protection और Bypass Charging जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
आखिर में बताते चलें कि vivo S2 FE V2640 मॉडल नंबर वाले डिवाइस को लेकर आने वाले हफ्तों में और लिस्टिंग्स सामने आ सकती है। जिससे कनेक्टिविटी, बैटरी, चार्जिंग, चिपसेट जैसे हार्डवेयर डिटेल्स का भी पता चल सकेगा। जिसका अपडेट भी हम आपको आगे देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










