Vivo S6 5G के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक, क्वाड कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ 31 मार्च को देगा दस्तक

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo अपनी ‘एस’ सीरीज का विस्तार करते हुए 31 मार्च को घरेलू मार्केट में S6 5G स्मार्टफोन को पेश करेगी। कंपनी इस फोन के लिए किसी इवेंट का आयोजन नहीं कर रही है बल्कि 31 मार्च को स्थानिय समयानुसार शाम के 7 बजकर 30 मिनट पर फोन को ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम के जरिए बाजार में उतारा जाएगा।

वहीं, लॉन्च से पहले काफी समय से इस डिवाइस की जानकारी सामने आ रही है। अब इस फोन को चीन की सर्टिफिकेशनस साइट टेना पर मॉडल नंबर Vivo V1962A के साथ स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया गया है।

vivo-s6-5g-tenaa
Vivo S6 5G की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Vivo S6 5G (V1962A/BA) की स्पेसिफिकेशन्स की तो टेना लिस्टिंग के अनुसार फोन डायमेंशन 161.16 x 74.66 x 8.68mm और वजन 181 ग्राम होगा। इसके अलावा कंपनी खुद ही यह जानकारी दे चुकी है कि फोन लाइट वजन और डिजाइन के साथ आएगा। इसके अलावा खबर थी कि Vivo S6 5G में डुअल पंच होल स्क्रीन होगी। लेकिन, टेना पर सामने आई तस्वीर में फोन वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ देखा गया है।

TENAA लिस्टिंग के अनुसार Vivo S6 5G में 6.44-इंच AMOLED स्क्रीन दी जाएगी जो कि 20:9 आसपेक्ट रेश्यो और 1080 x 2400 पिक्सल के साथ होगी। इतना ही नहीं फोन एंडरॉयड 10 OS पर कार्य करेगा जो कि फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम 10 पर आधारित होगा।

Vivo S6 5G में कंपनी द्वारा 5G-रेडी चिपसेट होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz होगी। वहीं, फोन चाइनीज मार्केट में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम से लैस होगा। साथ ही फोन में 128 GB और 256 GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

पावर बैकअप के लिए Vivo S6 5G में 4,390mAh बैटरी दी जाएगी। वहीं, फोन के फ्रंट पर दिए गए नॉच में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। रियर पर राउंड शेप कैमरा मॉड्यूल कर्व्ड ग्लास के साथ होगा। रियर में 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल+ 2-मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सिस्टम होगा।

सोर्स-1, 2

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here