31 मार्च को लॉन्च होगा वीवो का नया 5G फोन Vivo S6, मीड बजट में होगा लॉन्च

Join Us icon

लंबे समय से खबर आ रही थी कि टेक कंपनी वीवो जल्द ही अपनी ‘एस सीरीज़’ का अंर्तराष्ट्रीय मंच पर विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। पिछले दिनों कंपनी ने इस चर्चा पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए साफ कर दिया था कि ब्रांड के आने वाले फोन का नाम Vivo S6 होगा जो 5G कनेक्टिविटी के साथ टेक मंच पर दस्तक देगा। वहीं अब वीवो ने फोन की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि वीवो आने वाली 31 मार्च का अपना नया 5जी फोन Vivo S6 स्मार्टफोन मार्केट में उतार देगी।

Vivo S6 5G के लॉन्च की घोषणा वीवो ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर दी है। वीवो ने बताया है कि कंपनी आने वाली 31 मार्च को अपना नया 5जी फोन Vivo S6 चीनी बाजार में लॉन्च करेगी। कंपनी इस फोन के लिए किसी ईवेंट का आयोजन नहीं कर रही है बल्कि 31 मार्च को स्थानिय समयानुसार शाम के 7 बजकर 30 मिनट पर फोन को आनलाईन लाईव स्ट्रीम के जरिये बाजार में उतारा जाएगा।

Vivo S6 5G

डिवाइस को डुअल-बैंड 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G SoC के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार अपर मिड-रेंज के अंदर पेश किए जाने वाले इस फोन को Samsung Exynos सीरीज प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। बता दें ​कि हाल ही लीक हुई फोटो से पता चला था कि Vivo S6 5G को डुअल पंच होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा।

Vivo S6 5G to launch on 31 march specs price sale

उम्मीद की जा रही है कि Vivo S6 पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुए Vivo S5 का ही अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। वहीं, यह फोन वीवो ब्रांड के अदंर आने वाला नया 5G फोन होगा। वीबो पर शेयर किए गए पोस्ट में Vivo S6 की कोई स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने नहीं आई है।

Vivo S5

अगर बात करें वीवो एस5 की स्पेसिफिकेशन्स तो इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च सपोर्ट करता है। Vivo की ओर से एस सीरीज़ का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई कार्य करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Vivo S5 में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट है।

Vivo S6 5G to launch on 31 march specs price sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo S5 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo S5 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Vivo S5 को चीनी बाजार में 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया था जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Vivo S5 मल्टी टर्बो फीचर से लैस हैं जो फोन में गेमिंग को लैग फ्री व स्मूथ बनाता है। सिक्योरिटी के लिए जहां Vivo S5 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं इस डिवाईस को फेस अनलॉक फीचर से भी एक्सेस किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए Vivo S5 में 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here