vivo का 200MP कैमरा वाला फोन बनेगा S70 Pro! vivo S70 में मिलेगा 64MP periscope telephoto लेंस

वीवो कंपनी अपनी ‘एस70 सीरीज’ पर काम शुरू कर चुकी है। इस सीरीज के तहत vivo S70 और vivo S70 Pro 5G फोन लॉन्च किए जाने की खबर है। बीते कुछ दिनों में सीरीज के ये दोनों स्मार्टफोन टेक जगत की चर्चा का विषय बन चुके हैं और इन अपकमिंग वीवो 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर लीक हो चुके हैं। वीवो एस70 और एस70 प्रो में क्या मिल सकता है इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo S70 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
वीवो एस70 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.02गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। चर्चा है कि vivo S70 5G फोन चीन में 16GB LPDDR5X RAM पर लॉन्च हो सकता है जो मल्टीटास्किंग को फास्ट और स्मूथ बनाने में मदद करेगी।
vivo S70 5G फोन को 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह LTPS टेक्नोलॉजी पर बनी flat OLED स्क्रीन बताई गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और हाई निट्स ब्राइटनेस के साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए वीवो एस70 में 8000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का periscope telephoto कैमरा दिए जाने की जानकारी लीक में सामने आ चुकी है। यह 3x optical zoom की क्षमता से लैस Sony LYT610 सेंसर बताया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo S70 5G फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
vivo S70 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
लीक में बताया गया है कि यह अपकमिंग वीवो 5जी फोन 3.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले 4एनएम Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। चीन में इस मोबाइल को भी 16जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस vivo 5G फोन में 7000mAh से बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दिए जाने की बात लीक्स में सामने आ चुकी है।
vivo S70 Pro 200MP कैमरा वाला फोन बन सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
लीक की मानें तो वीवो एस70 प्रो फोन को 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह OLED पैनल पर बनी फ्लैट पंच-होल स्क्रीन बताई गई है जिसे LTPS टेक्नोलॉजी पर लाया जा सकता है। वहीं फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और हाई निट्स ब्राइटनेस के साथ ही अल्ट्रासोनिक 3डी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार यह वीवो 5जी फोन मैटल फ्रेम पर बनाया जाएगा और डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इसमें IP69 रेटिंग दी जाएगी।