8GB रैम के साथ गूगल पर आया Vivo का नया 5G फोन वीवो S7t, जल्द मार्केट में करेगा एंट्री

Join Us icon

Vivo की S-सीरीज को मिल रही लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी इस सीरीज में एक और नए फोन को लाने का विचार कर रही है। कुछ समय पहले ही इस सीरीज के नए हैंडसेट्स Vivo S7t को कुछ सर्टिफिकेशन साइट जैसे China’s 3C सर्टिफिकेशन और गीकबेंच पर देखा गया था। वहीं, अब फोन गूगल प्ले कंसोल पर मॉडल नंबर Vivo V2048A के साथ स्पॉट किया गया है। इसके अलावा माना जा रहा है कि Vivo S7t एक 5G फोन होगा जो कि पहल अपनी घरेलू मार्केट चीन में एंट्री करेगा। इसके बाद दूसरी मार्केट में पेश किया जाएगा।

डिजाइन

फोन के फीचर्स के अलावा लिस्टिंग में फोन का रेंडर भी दिखाया गया है, जिससे डिवाइस के डिजाइन का खुलासा हो गया है। रेंडर के अनुसार फोन में वॉटरड्रॉप नॉच फ्रंट पर दी जाएगी, जिसमें सेल्फी कैमरा होगा। वहीं, वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन राइट साइड में प्लेस होंगे। इसके अलावा लेफ्ट में एक और बटन दिखाई दिया है जो कि गूगल असिस्टेंट के लिए हो सकता है। फोन के रियर लुक की जानकारी इसमें नहीं दी गई है। लेकिन, इसे फोन का आखिरी डिजाइन नहीं माना जा सकता। इसे भी पढ़ें: Vivo Y Series ‘दो कदम आगे, चार कदम पीछे’, जानें कैसे

vivo-s7t

फीचर्स

Vivo S7t की गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर सामने आई जानकारी के अनुसार इसमें 480 DPI और FHD+ डिसप्ले होगी जो कि 1,080 X 2,404 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ आएगी। वहीं, डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800 चिपसेट होगा जो कि 8GB रैम और एंडरॉयड 11 के साथ आएगा।

vivo-s7t-specs

इसके अलावा कुछ समय पहले DigitalChatStation नाम के टिप्सटर ने दावा किया था कि Vivo S7t की स्पेसिफिकेशन्स पहले लॉन्च किए जा चुके Vivo S7 की तरह ही होंगी। फिलहाल कंपनी की ओर से वीवो एस7टी के लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: सबसे ताकतवर प्रोसेसर और तगड़े कैमरा के साथ लॉन्च हो गया Vivo X60 Pro+ फोन, Samsung Galaxy S21 से होगा मुकाबला

Vivo S7 की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एस7 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 91.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात के साथ 6.44-इंच FHD + AMOLED डिसप्ले है। फोन में 256GB स्टोरेज के साथ 8GB रैम आती है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 11-आधारित फ़नटच या ओरिजिनओएस पर चलता है। इतना ही नहीं फोन में पवार बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी भी दी गई है।

वीवो S7 में फोटोग्राफी के लिए 64MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मोनो सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 44MP का सैमसंग GH1 प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी लेंस है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें 5G SA / NSA, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, GPS + GLONASS, NFC और USB टाइप- C पोर्ट शामिल हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here