
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo की मुश्किलें को Hong Kong Airline (हॉन्गकॉन्ग एयरलाइन) ने बैन कर दिया है। इसके चलते वीवो की मुश्किलें बढ़ गई है। आने वाले दिनों में अगर कंपनी को दूसरी एयरलाइंस भी बैन कर देती हैं तो इससे कंपनी को बड़ा घाटा हो सकता है। यहां हम आपको बताएंगे कि हॉन्गकॉन्ग एयरलाइन ने वीवो के स्मार्टफ़ोन को अपनी फ्लाइट में बैन क्यों किया? इसके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि क्या इस फैसले से भारत में खेला जा रहा IPL प्रभावित हो सकता है यह भी बताएंगे। वहीं कैसे बैन का यह फैसला वीवो के लिए बढ़ा झटका साबित हो सकता है इस बारे में बात करेंगे।
हॉन्गकॉन्ग एयरलाइन ने वीवो को बैन क्यों किया
हॉन्गकॉन्ग एयरलाइन्स ने वीवो मोबाइल फोन के शिपमेंट पर बैन लगाया है। दरअसल एयरलाइन्स के जरिए वीवो के Vivo Y20 स्मार्टफोन के कन्साइनमेंट में आग लग गई थी। इस घटना के बाद एयरलाइन ने वीवो के सभी स्मार्टफोन की शिपमेंट पर बैन लगा दिया है। इकोनोमिक टाइम्स रिपोर्ट के मुताबिक, हॉन्गकॉन्ग एयर कार्गो कैरियर ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। हॉन्गकॉन्ग एयर कार्गो कैरियर ने अपने बयान में कहा है कि हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि बैन के लेटेस्ट अपडेट में तत्काल प्रभाव से CargoLink Logistics HK Co Ltd और Sky Pacific Logistics HK Co Ltd और RH/HX एयरक्राफ्ट के को-लोडर के सभी कार्गो पर बैन लगाया गया है। इसके साथ ही VIVO मोबाइल फोन पर भी बैन लगाया गया है। यह भी पढ़ें : Realme 8 5G सीरीज का लॉन्च कंफर्म, जानें किस दिन होगा पेश और खूबियां
Git this on a chat. Anyone can verify? Don't know the date but it's from #HongKong #HKG airport.
A pallet catches fire. Luckily this was on ground. @jaylpod @Chyan pic.twitter.com/m07Zd5sgdn
— Andre Quiros (@flyingheavy747) April 11, 2021
बैन से बढ़ेंगी वीवो की मुश्किलें?
फिलहाल वीवो को सिर्फ एक एयरलाइन ने बैन किया है। यह भी संभव है कि आगे वीवो कार्गो को दूसरी एयरलाइन्स कंपनियां भी बैन कर सकती है। इसके चलते कंपनी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वीवो चीन से बाहर दूसरे देशों में अपने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए लाखों डॉलर्स खर्च कर रही है। हाल में ही वीवो ने भारत में विराट कोहली को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Mi 11X इंडिया में होगा 23 अप्रैल को लॉन्च, कंपनी ने लगाई मुहर
आइपीएल को स्पॉन्सर है वीवो
भारत में चल रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का टाइटल स्पॉन्सर वीवो है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट विश्व की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग में से एक है। इस बैन के चलते भारत में वीवो का ऑप्रेशन प्रभावित हो सकता है। संभव है कि वीवो को भारत में इस बैन के चलते ज्यादा असर न पड़े क्योंकि कंपनी भारत में स्मार्टफोन्स की मैन्यूफैक्चरिंग करता है।
क्या वीवो यूजर्स कर पाएंगे हवाई यात्रा?
हॉन्गकॉन्ग एयरलाइन्स ने वीवो के कार्गो शिपमेंट पर बैन लगाया है। इसके साथ ही ऐसी कोई खबर फिलहाल सामने नहीं आई है कि एयरलाइन्स ने पेसेंजर्स को वीवो स्मार्टफोन साथ लाने से मना किया है। ऐसे वीवो यूजर्स बिना किसी रोकटोक के हवाई यात्रा कर सकते हैं।
सैमसंग को हो चुका है नुकसान
कुछ साल पहले 2017 में Samsung को ऐसे ही मुश्किल का सामना करना पड़ा था। कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप Galaxy Note 7 स्मार्टफोन की सभी यूनिट को रिकॉल किया था। इसके चलते कंपनी को लाखों करोड़ों डॉलर्स का नुकसान उठाना पड़ा था। Galaxy Note 7 के कई मॉडल्स में तकनीकी खामीं के चलते ब्लास्ट होने की खबरें आ रही थी।


















