Vivo ला रहा है 120W सुपर फ्लैश चार्ज टेकनोलॉजी, महज 13 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा आपका स्मार्टफोन

Join Us icon

Vivo भारत में अपना पहला पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन लाने जा रही है। कंपनी इस फोन को Z series में उतारेगी जो इंडिया में Vivo Z1 Pro नाम के साथ लॉन्च होगा। वहीं, अब कंपनी ने एक बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने 120 W सुपर फ्लैशचार्ज टेक्नॉलजी लाने की घोषणा की है।

इसे लेकर कंपनी का दावा है कि उसकी 120 वॉट चार्जिंग टेक्नॉलजी 4,000एमएएच बैटरी वाले फोन को महज 13 मिनट में फुल चार्ज कर सकती है। इसके अलावा, वीवो ने इस बात की पुष्टि की है कि वह मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) शंघाई 2019 में अपने पहले 5G फोन की भी घोषणा करेगी।
screenshot-2019-06-21-at-9-34-50-am
हालांकि, स्मार्टफोन के बारे ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को टीज करते हुए कहा है कि इस में 120W का सुपर फ्लैशचार्ज टेकनोलॉजी दे सकती है। यानी कंपनी अपने पहले 5G स्मार्टफोन के साथ शंघाई में आयोजित होने वाले इस इवेंट में लेटेस्ट फास्ट चार्जिंग टेकनोलॉजी को भी लॉन्च करेगी। वीवो का लेटेस्ट फास्ट चार्ज 120W सुपर फ्लैशचार्ज टेकनोलॉजी की टक्कर शआओमी के 100W फास्ट टेक्नोलॉजी से होगी।

इस साल मार्च में वीवो ने अपनी 100 W सुपर चार्ज टर्बो टेक्नॉलजी पेश की थी। कंपनी का दावा है कि यह 4,000 एमएएच की बैटरी को सिर्फ 17 मिनट में फुल चार्ज कर देगी। शाओमी की टेक्नॉलजी के मुकाबले वीवो की 120 W सुपर फ्लैशचार्ज टेक्नॉलजी कम समय में उसी साइज की बैटरी को चार्ज कर देगी। इसे भी पढ़ें: Z1 Pro के बाद Vivo ला रहा है S सीरीज फोन, 6GB रैम व 128GB मैमोरी के वाले फोन की कीमत होगी 20 हजार रुपये से कम

बता दें कि कंपनी जल्द ही vivo Z1 Pro मॉडल को भारत में पेश करने की योजना बना रही है। यह फोन एक्सक्लूसिव ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। हालांकि ज़ेड1 प्रो अब तक सेल पर नहीं आया है, जुलाई के पहले सप्ताह तक फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो सकता है। परंतु फोन के सारे स्पेसिफिकेशन कंपनी पहले ही उपलब्ध करा चुकी है।

Vivo Z1 Pro में 6.53-इंच की फुल एचडी+ एलएसडी स्क्रीन दी गई है। भारत में कंपनी का यह पहला फोन होगा जिसमें आपको पंच होल डिसप्ले देखने को मिलेगा। पंच होल में ही फोन का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: 4,420एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम वाला Vivo iQOO Neo सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर होगा लॉन्च

इसके साथ ही वीवो ज़ेड1 प्रो विश्व का पहला फोन है जिसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। यह फोन 4जीबी, 6जीबी और 8जीबी की मैमोरी वेरियंट में लॉन्च हो सकता है। वहीं फोन में 64जीबी और 128जीबी की मैमोरी आपको देखने को मिल सकती है।

कैमरे की बात की जाए तो इस फोन में 16 एमपी + 8 एमपी + 3 एमपी का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 32 एमपी का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here