5500mAh बैटरी वाला Vivo T3 Ultra 5G फोन हुआ लॉन्च, पानी में गिरने पर भी नहीं होगा खराब!

Join Us icon

वीवो ने अपनी टी3 सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन T3 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इसमें IP68 रेटिंग दी जा रही है जिसकी वजह से यह पानी में गिरने पर भी खराब नहीं होगा। इसके साथ ही ब्रांड द्वारा 3D कर्व 1.5के एमोलेड डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ चिपसेट, वर्चुअल तकनीक की मदद से 24GB तक रैम, OIS से लैस 50 मेगापिक्सल कैमरा जैसे कई दमदार फीचर्स हैं। आइए, आगे Vivo T3 Ultra 5G की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Vivo T3 Ultra 5G की कीमत और उपलब्धता

  • Vivo T3 Ultra 5G तीन मेमोरी ऑप्शन में भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है। डिवाइस के 8GB रैम +128 जीबी मेमोरी वैरियंट की कीमत 31,999 रुपये है।
  • मिड मॉडल 8GB रैम+256 जीबी 33,999 रुपये का है। वहीं, टॉप ऑप्शन 12जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज 35,999 रुपये का मिलेगा।
  • लॉन्च ऑफर के तहत ब्रांड द्वारा एचडीएफसी बैंक कार्ड लेनदेन पर 3,000 का फ्लैट डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है।
  • आप 3,000 रुपये का फ्लैट एक्सचेंज बोनस भी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि आपको बैंक ऑफर या एक्सचेंज दोनों में से एक विकल्प को चुनना होगा।
  • स्मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट, ऑनलाइन ई-स्टोर और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर 19 सितंबर से शाम 7:00 शुरू होगी।
  • कलर ऑप्शन की बात करें तो Vivo T3 Ultra 5G फ्रॉस्ट ग्रीन और लूनर ग्रे जैसे दो कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।

Vivo T3 Ultra 5G का डिजाइन

Vivo T3 Ultra 5G के डिजाइन की बात करें तो इसमें फ्रंट साइड पर 3D कर्व पैनल देखने को मिलता है जो काफी शानदार लुक और फील प्रदान करेगा। डिवाइस के बैक पैनल की बात करें तो इसमें बड़ा ओवल शेप कैमरा माड्यूल दिया गया है। जिसमें डुअल कैमरा सेटअप और ऑरा लाइट एलईडी फ्लैश है। फोन के राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन नजर आते हैं, वहीं नीचे की तरह वीवो ब्रांडिंग है।

Vivo T3 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

ब्रांड ने Vivo T3 Ultra 5G मोबाइल में 6.78 इंच का बड़ा 3D कर्व 1.5के एमोलेड डिस्प्ले प्रदान किया है। इस पर यूजर्स को 4500 पीक ब्राइटनेस, 2800 x 1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, P3 सिनेमा ग्रेड कलर गमट, 8000000:1 कॉन्ट्रैक्ट रेश्यो और एचडीआर 10+ का सपोर्ट मिल जाएगा।

प्रोसेसर

वीवो टी3 अल्ट्रा में परफॉरमेंस के लिए MediaTek Dimensity 9200+ SoC की पेशकश की गई है। यह चिपसेट 4nm फेब्रिकेशन पर बना है। इसमें 17 बिलियन से अधिक ट्रांजिस्टर और उन्नत APU फ्यूजन तकनीक दी गई है। यही नहीं 91मोबाइल्स द्वारा किए गए AnTuTu प्लेटफॉर्म टेस्ट में इसे 14 ,45,926 स्कोर प्राप्त हुआ है। जबकि ब्रांड ने इसका स्कोर 16,09,257 से अधिक बताया है।

स्टोरेज और रैम

कंपनी ने मोबाइल में दमदार स्पीड के लिए 12जीबी रैम और 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया है। इसके साथ 12जीबी तक वर्चुअल रैम तकनीक भी है। जिसकी मदद से यूजर्स कुल 24 जीबी तक का पावर उपयोग कर पाएंगे।

कैमरा

Vivo T3 Ultra के रियर कैमरा सेटअप में OIS और f/1.88 अपर्चर वाला 50MP का Sony IMX 921 प्राइमरी कैमरा व 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इस सेटअप के पास स्मार्ट ऑरा लाइट मौजूद है। जिससे नाईट फोटोग्राफी में मदद मिलेगी। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर, ऑटोफोकस और AI फेशियल कलरिंग तकनीक के साथ 50MP ग्रुप सेल्फी कैमरा है।

बैटरी और चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए कंपनी Vivo T3 Ultra मोबाइल में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है। इसे चार्ज करने के लिए 80वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। यानी ग्राहकों को कुल मिलाकर लंबा बैकअप और फटाफट चार्जिंग का लाभ मिल पाएगा।

अन्य

Vivo T3 Ultra 5G मोबाइल फोन IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस तकनीक के साथ आता है। यानी आपका डिवाइस 1.5 मीटर तक पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। इसके अलावा 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, GPS और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स हैं।

Vivo T3 Ultra 5G का कंपटीशन

वीवो का नया टी3 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन अपने स्पेसिफिकेशंस और कीमत की वजह से बाजार में मौजूद रियलमी और मोटोरोला सहित ऑनर के कुछ स्मार्टफोंस से मुकाबला करता है। इनमें Motorola Edge 50 Pro, Oppo Reno 12, Honor 200, Realme GT 6T जैसे मोबाइल्स शामिल हैं।


vivo T3 Ultra Price
Rs. 27,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here