
वीवो ने आज ही अनाउंस किया है कि वह 16 जुलाई को इंडिया में vivo T5 Lite 5G फोन लॉन्च करने जा रही है। अनुमान है कि यह स्मार्टफोन 20 हजार की रेंज में एंट्री ले सकता है। वहीं दूसरी ओर वीवो टी5 लाइट के बाजार में आने से पहले कंपनी इसकी पिछले जेनरेशन वाले vivo T4 Lite 5G की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। इस वीवो 5जी फोन पर 3,000 रुपये तक का भारी प्राइस हाइक हो गया है जिसे खरीदने के लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। लॉन्च प्राइस की तुलना में अब फोन की कीमत डबल हो चुकी है।
vivo T4 Lite 5G प्राइस
वह वीवो 5जी फोन चार मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने 4जीबी रैम और 6जीबी रैम वाले मॉडल्स की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। पहले यह 5G फोन अंडर 15000 की कैटेगरी में आ जाता था लेकिन अब प्राइस हाइक के बाद वीवो टी4 लाइट की शुरुआती कीमत बढ़कर 16,999 रुपये हो गई है। वहीं स्मार्टफोन के 8जीबी रैम वाले टॉप वेरिएंट का रेट 3,000 रुपये बढ़ाया गया है जो अब 23,999 रुपये में बिकेगा।
| vivo T4 lite 5G | पुरानी कीमत | नई कीमत | प्राइस हाइक |
| 4GB RAM + 64GB Storage | ₹14,999 | ₹16,999 | ₹2,000 |
| 4GB RAM + 128GB Storage | ₹16,999 | ₹18,999 | ₹2,000 |
| 6GB RAM + 128GB Storage | ₹18,999 | ₹20,999 | ₹2,000 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹20,999 | ₹23,999 | ₹3,000 |
वैसे आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब वीवो टी4 लाइट की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि पिछले साल जुलाई महीने में जब यह वीवो फोन लॉन्च हुआ था, तब इसके 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये था। यानी इस मोबाइल की कीमत लॉन्च प्राइस की तुलना में डबल हो चुकी है। 9,999 रुपये का फोन अब 18,999 रुपये का हो चुका है।
vivo T4 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो टी4 लाइट 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। इस स्मार्टफोन में एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी मौजूद है जो फिजिकल रैम में एक्स्ट्रा वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी + 8जीबी) तक की ताकत दे सकती है।

Vivo T4 Lite 5G में पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं मोबाइल तेजी से चार्ज करने के लिए 15वॉट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। ये वाला वीवो का 5जी फोन 6.74-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह मोबाइल MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है जिसे पानी व धूल से बचाने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।
vivo T5 Lite स्पेसिफिकेशन्स
16 जुलाई को इंडिया में लॉन्च हो रहे वीवो टी4 लाइट के सक्सेसर टी5 लाइट की बात करें तो यह मोबाइल भी MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर लाया जा रहा है। इस फोन में एंड्रॉयड 16 के साथ Origin OS 6 का सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 6500mAh battery और चार्जिंग के लिए 44W FlashCharge तकनीक मौजूद है। यह भी मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना फोन है और डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP65 रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है।

वीवो टी5 लाइट में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन दी गई जिसपर 1200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। वहीं लीक्स का जिक्र करें तो यह वीवो 5जी फोन 6.74-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है और मोबाइल की थिकनेस 8.39mm हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक वीवो टी5 लाइट Twilight Shadow और Wave Blue कलर में बिकेगा।









