12GB RAM वाला 5G फोन T4 Pro इंडिया में लॉन्च, 6500mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 32MP सेल्फी और दो 50MP लेंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/vivo-t4-pro-specs.jpg

वीवो ने आज अपनी टी-सीरीज के तहत नया 5G फोन Vivo T4 Pro लॉन्च किया है। यह Vivo T4, T4x, T4R, T4 Lite और T4 Ultra के बाद सीरीज का छठा मॉडल बनकर आया है। जिसमें बड़ी बैटरी के साथ ताकतवर कैमरा सेटअप लगाया गया है। वीवो टी4 प्रो 12GB RAM वाला स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 27,999 रुपये से शुरु होती है। इस नए वीवो 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

वीवो टी4 प्रो तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन के 8जीबी+256जीबी वेरिएंट को 29,999 रुपये में और सबसे बड़े 12जीबी+256जीबी वेरिएंट को 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। मोबाइल की सेल 29 अगस्त से शुरू होगी और HDFC, SBI या Axis Bank के ग्राहकों को 3,000 रुपये की छूट पाने का मौका भी मिलेगा।

Vivo T4 Pro 5G फोन 6.77-इंच की फुलएचडी+ Quad Curved AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन साइज, रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस का तालमेल कंटेंट व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करेगा। वहीं इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। बताते चलें कि मोबाइल को गीले या तेल लगे हाथों से भी स्मूथली इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं साथ ही यह फोन IP68+IP69 रेटिंग के साथ आया है जो इसे वॉटरप्रूफ व डस्टप्रूफ बनाती है।

यह वीवो 5जी फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 10,10,472 आ चुका है।

पावर बैकअप के लिए वीवो टी4 प्रो 5जी स्मार्टफोन तगड़ी 6,500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। टेस्टिंग के दौरान इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 15 घंटे, 12 मिनट का आया। वीवो का दावा है कि सिर्फ 1% बैटरी बची होने के बाद भी इस फोन से 30 मिनट की कॉल की जा सकती है। बड़ी मोबाइल बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक दी गई है जिसने टेस्टिंग के दौरान 40 मिनट में इसे 20% से 100% चार्ज कर दिखाया है।

Vivo T4 Pro 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50MP IMX882 OIS सेंसर दिया गया है जो 50MP 3x Periscope लेेंस और 2MP Bokeh सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल एफ/2.45 अपर्चर वाला 32MP Front कैमरा सपोर्ट करता है।

वीवो टी4 प्रो 30 हजार रुपये के प्राइस सेगमेंट में आया है जिसमें यूजर्स को तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी, 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। अगर आप बड़ी बैटरी वाला फोन चाहते हैं तो यह आपके काम आ सकता है। वहीं फोन फोटोग्राफी का शौक रखने वाले मोबाइल यूजर्स को इसमें 50एमपी+50एमपी पेरिस्कोप सेंसर मिलता है जो बेहतरीन कैमरा रिजल्ट देने की क्षमता रखता है।

Vivo T4 Pro 5G की डिस्प्ले व डिजाइन मोबाइल यूजर्स को अटरेक्टिव लग सकती है। लेकिन वहीं जब बात आती है परफॉर्मेंस पावर की तो बजट के हिसाब से यह औसत ​ही मिलेगी। वीवो टी4 प्रो को कंपनी ने LPDDR4X RAM पर पेश किया है। फोन की कीमत को देखते हुए इसे कम कहा जाएगा। ब्रांड द्वारा LPDDR5X RAM दी जाती तो फैंस को ज्यादा खुशी मिलती। इसी तरह UFS 2.2 storage भी फोन की कमी को दर्शाती है।

इस रेंज में मीडियाटेक Dimensity 8450 चिपसेट वाले OPPO K13 Turbo, Motorola Edge 60 Pro और realme P3 Ultra जैसे स्मार्टफोन वीवो टी4 प्रो से बेहतर परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखते हैं। बड़ी बैटरी वाले फोन के हिसाब से देखें तो मोटोरोला ऐज 60 प्रो और रियलमी पी3 अल्ट्रा जहां 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं। वहीं ओपो के13 टर्बो में यूजर्स को पावरफुल 7,000एमएएच बैटरी मिलेगी।

See Full Specs

Best Competitors

vivo V60 Rs. 39,999
87%
vivo T4 Ultra Rs. 35,999
91%
vivo V60e Rs. 31,349
85%
See All Competitors