
अप्रैल 2025 में लॉन्च हुए Vivo T4 के बाद अब Vivo एक और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। आगामी फोन को Vivo T4 Ultra नाम से लाया जा सकता है। यह T4 का अपग्रेडेड वर्जन होगा और इसके स्पेसिफिकेशंस को देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट कर सकती है। टिपस्टर योगेश बरार के लेटेस्ट लीक के अनुसार, Vivo T4 Ultra में पावरफुल प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले और फ्लैगशिप-ग्रेड कैमरा सेटअप मिलने वाला है। वहीं, इसका लॉन्च जून 2025 की शुरुआत में होने की बात कही गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo T4 Ultra स्पेसिफिकेशंस (लीक)
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस:
Vivo T4 Ultra में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट मिलने की बात कही गई है। यह वही प्रोसेसर है जो बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench और AnTuTu पर Snapdragon 8 Gen 3 से बेहतर प्रदर्शन करता है। वहीं, गेमिंग परफॉर्मेंस के मामले में भी यह चिपसेट काफी आगे माना जा रहा है।
सॉफ्टवेयर:
फोन में Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 मिल सकता है। जो यूजर्स को लेटेस्ट और स्मूथ सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।
डिस्प्ले:
लीक में बताया गया है कि फोन में 6.67-इंच का quad-curved pOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। यह डिस्प्ले आंखों की सुरक्षा के लिए सर्टिफाइड होने की संभावना है। जिससे यह मिड-रेंज में बेस्ट डिस्प्ले में से एक बन सकता है।
कैमरा सेटअप:
Vivo T4 Ultra का कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी खासियत हो सकता है। जिसमें 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगाया जा सकता है। यह कॉम्बिनेशन इस सेगमेंट में फ्लैगशिप कैमरा एक्सपीरियंस दे सकता है।
बैटरी और चार्जिंग:
फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 90W FlashCharge तकनीक मिलने की संभावना है, जो फोन को सिर्फ 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है।
कीमत और संभावित वेरिएंट्स
हालांकि कंपनी की तरफ से अभी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन लीक्स के अनुसार, Vivo T4 Ultra को प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला Realme GT Neo 7 जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। इसके साथ ही Vivo T4 Lite की भी लॉन्चिंग संभावित मानी जा रही है।












