5000mAh बैटरी वाले Vivo U10 के लिए लिए नहीं करना होगा इंतजार, ओपन सेल में हुआ उपलब्ध

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने पिछलने महीने ही भारत में Vivo U10 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने घोषणा की है कि यह स्मार्टफोन अब ओपन सेल के जरिए बेचा जाएगा। अमेजन पर यह स्मार्टफोन ओपन सेल में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसे Vivo के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।

कीमत
U10 के3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपए, 3जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,990 रुपए और 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपए है। इसे भी पढ़ें: 24 अक्टूबर को लॉन्च होगा Vivo iQOO Neo 855, फोन में होगी 8 जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरा

दमदार बैटरी
कंपनी ने Vivo U10 में 5,000एमएएच पावर वाली बैटरी दी है जो कि 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आएगी। इस तकनीक के चलते सिर्फ 10 मिनट के चार्ज में ही Vivo U10 यूजर को 4.5 घंटे का टॉकटाईम देगा।

स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने फोन में 6.35-एंच एचडी+ डिसप्ले दी है जो कि वॉटर ड्रॉप नॉच स्टाइल के साथ आती है। वहीं, फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर है। इसके साथ ही फोन की स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर सुपर वाइड एंगल लेंस के साथ है। वहीं, फोन मे तीसरा 2-मेगापिक्सल का tertiary सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

Vivo U10 को कंपनी द्वारा तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इस वेरिएंट्स में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी मैमोरी और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

बता दें कि हाल ही में Vivo ने इस फेस्टिव सीज़न में एक स्पेशल ऑफर की घोषणा की है। Vivo के इस स्पेशल ऑफर के अंदर ग्राहक 101 रुपये देकर नया वीवो स्मार्टफोन घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा Vivo देशभर में अपने ऑफलाइन स्टोर पर ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई और ज़ीरो डाउन पेमेंट की भी सुविधा दे रही है।

इस सेल में Vivo V17 Pro, Vivo V15 Pro और हाल ही में लॉन्च हुए Vivo Z1x 8 जीबी रैम वेरिएंट समेत अन्य वीवो स्मार्टफोन पर शानदार डील्स और ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here