
Vivo बता चुकी है कि कंपनी इंडिया में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए बिल्कुल नई ‘यू सीरीज़’ का आगाज करने वाली है। Vivo आने वाली 24 सितंबर को इस सीरीज़ से पर्दा उठाएगी और इसी दिन Vivo U सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Vivo U10 भारतीय बाजार में दस्तक देगा। Vivo U10 कंपनी का लो बजट स्मार्टफोन होगा तथा Vivo इसे सिर्फ ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर ही सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। Vivo U10 को लेकर शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर प्रोडक्ट पेज पहले ही बनाया जा चुका है और आज इस प्रोडक्ट पेज ने Vivo U10 की बेहद ही अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी कर दिया है।
Vivo U10 के अमेज़न इंडिया पर बने प्रोडक्ट पेज पर फोन की बैटरी की डिटेल सार्वजनिक कर दी गई है। अमेज़न के अलावा यह डिटेल कंपनी की ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट पर भी अपडेट हो चुकी है। Vivo ने यू सीरीज़ के पहले स्मार्टफोन Vivo U10 को लेकर बता दिया है कि यह डिवाईस 5,000एमएएच की बड़ी व पावरफुल बैटरी के साथ टेक बाजार में लॉन्च किया जाएगा तथा यह बैटरी फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करेगी।
पावरफुल बैटरी
Vivo U10 में 5,000एमएएच पावर वाली बैटरी दिए जाने की पुष्टि करने के साथ ही Vivo ने बताया है कि कंपनी का यह आगामी बड़ी बैटरी के साथ ही 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करेगा। इस तकनीक के चलते सिर्फ 10 मिनट के चार्ज में ही Vivo U10 यूजर को 4.5 घंटे का टॉकटाईम देगा। वहीं बैटरी की बात करें तो कंपनी के अनुसार Vivo U10 को फुल चार्ज करने के बाद 12 घंटे तक यूट्यूब या 15 घंटे सोशल मीडिया या फिर लगातार 7 घंटे तक PUBG खेल पाएंगे।
लो बजट होगा Vivo U10
91मोबाइल्स से बातचीत के दौरान निपुण मार्या बता चुके हैं कि Vivo U सीरीज़ के साथ कंपनी लो बजट सेग्मेंट में शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Vivo U10 भी एक लो बजट डिवाईस ही होगा। इंडिया में इस सीरीज़ की कीमत 7,000 रुपये के लेकर 12,000 रुपये के बीच होगी। निपुण मार्या के अनुसार Vivo U10 को कंपनी द्वारा एक से अधिक वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में Vivo U10 के सबसे बड़े वेरिएंट की कीमत अधिकतम 12,000 रुपये के करीब होगी।
ट्रिपल रियर कैमरा
Vivo U10 को कंपनी द्वारा ट्रिपल रियर कैमरे पर लॉन्च किया जाएगा। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित होगा। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे जहां फ्लैश लाईट दी जाएगी वहीं बीच में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद रहेगा। इसी तरह Vivo U10 वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च किया जाएगा जो ‘वी’ शेप की होगी। Vivo U10 की डिसप्ले जहां बेजल लेस होगी वहीं नीचे की थोड़ा चिन पार्ट मौजूद रहेगा। इसी तरह वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन जहां Vivo U10 के दाएं पैनल पर स्थित होंगे वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट दिया जाएगा। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम जैक मौजूद रहेगा।
Vivo U10 की स्पेसिफिकेशन्स क्या होगी तथा यह किस कीमत पर देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके लिए 24 सितंबर का इंतजार किया जा रहा है।






















