
पिछले कुछ माह में वीवो ने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश फोन भारत में लॉन्च किए हैं। जिनमें वीवो वी9, वीवो एक्स21 और वीवो नेक्स जैसे नाम शामिल हैं। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इन सभी फोंस में कुछ न कुछ इनोवेशन देखने को मिला है। वी9 के साथ जहां कंपनी ने नॉच स्क्रीन की शुरुआत की थी। वहीं एक्स21 विश्व का पहला फोन है जिसमें आॅन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर का उपयोग किया गया है। जहां तक वीवो नेक्स की बात है तो यह फोन अपने इनोवेटिव कैमरे के लिए जाना जाता है। फोन का कैमरा छुपा हुआ है और आॅन होने पर बाहर आता है। अब वीवो ने वी11 प्रो को उतार है और इसमें भी कुछ इनोवेशन आपको देखने को मिलेंगे। यह कंपनी का पहला फोन है जिसमें वी शेप स्टाइल वाला नॉच दिया गया है। हालांकि कंपनी ने इसे हैलो नॉच कहा है। वहीं फोन के बाकी स्टाइल भी कमाल के हैं। लॉन्च के साथ ही यह फोन हमारे पास उपलब्ध हुआ और इसकी पहली झलक लेकर हम हाजिर हैं।

वीवो वी11 प्रो एक स्लीक फोन है जो देखने में बेहद ही आकर्षक है। फोन की बॉडी मैटल फ्रेम पर बनी है लेकिन इसका बैक पैनल पॉलिकार्बोनेट का है जो ऐक्रेलिक (ग्लिटर) फिनिश के साथ है। यह मटेरियल आपको चमचमाते ग्लास जैसा अहसास कराएगा। इस तरह का फिनिश हमने पहली बार देखा है। पहली झलक आॅनर 7एस की: स्टाइलिश लेकिन थोड़ी है कमी
पिछले पैनल में ग्रेडियन कलर का उपयोग किया गया है जो नीचे अलग रंग से शुरू होता है और अलग रंग में खत्म होता है। यह फोन गोल्डन और स्टारी नाइट कलर में उपलब्ध है। हमारे पास स्टारी नाइट उपलब्ध हुआ। इसमें नीचे नेवी ब्लू से शुरू होता है और उपर ब्लैक में खत्म होता है। बैक पैनल में कर्व्ड है और इस वजह से कोनें काफी पतले दिखते हैं। इतना ही नहीं बड़ी स्क्रीन के बावजूद पकड़ने में यह बेहतर ग्रिप देता है। हुआवई नोवा 3आई पहली झलक: नजर नहीं हटेगी इस फोन से
जहां तक स्लॉट्स और हार्डवेयर बटन की बात है तो साइड पैनल इतना पतला है कि इस पर बटंस जल्दी दिखाई नहीं देते। ब्लैक फेम में काले बटंस गौर से देखने पर पता चलता है अन्यथा आप छू कर अहसास कर सकते हैं। दाएं पैनल में पावर और वॉल्यूम बटन है जबकि बाएं पैनल में कार्ड स्लॉट। नीचे की ओर लाउडस्पीकर, चार्जर स्लॉट और 3.5एमएम आॅडियो जैक है। वनप्लस 6 रेड एडिशन: और भी खूबसूरत हुआ यह फोन
फोन का वजन मात्र 156 ग्राम है और बड़ी स्क्रीन के साथ यह काफी हल्का लगता है। इसे हथेली या पॉकेट में लंबे समय तक आप रख सकते हैं। कुल मिलाकर डिजाइन बहुत अच्छा है और कहा जा सकता है कि पहली झलक में ही आकर्षित करने का दम रखता है।
वीवो वी11 प्रो में 6.41—इंच की फुल एचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। कंपनी ने इसमें 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है। इसके हैलो नॉच पर आपको सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। नॉच काफी छोटो है ऐसे में पूरी बॉडी पर स्क्रीन ही दिखता है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 85.2 फीसदी है। डिसप्ले शानदार है और टच रिस्पॉन्स तो बहुत ही अच्छा।
फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है जो इसे न सिर्फ मजबूती प्रदान करती है बल्कि छोटे मोटे स्क्रैच से बचाती है। हालांकि हमारे पास जो डिवाइस रिव्यू के लिए उपलब्ध हुआ उसके स्क्रीन पर पहले से फिल्म लगे हुए थे। ऐसे में हो सकता है कि सेल के लिए उपलब्ध होने वाला डिवाइस भी प्रोटेक्टेड हो।
वीवो वी11 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर (4×2.2 गीगाहट्र्ज कोरयो 260 और 4×1.8 गीगाहट्र्ज कोरयो 260) प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 512जीपीयू है। यह प्रोसेसर अपने बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। वहीं इसमें हीटिंग की समस्या भी कम है। हालांकि परफॉर्मेंस के बारे में अभी हम ज्यादा बातें नहीं कर सकते।
कंपनी ने इसे 6जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसमें तीन स्लॉट्स हैं जहां आप दो सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
दोहरा सिम आधारित यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है और फोन में वाईफाई और ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। यह फोन फनटच ओएस पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 पर आधारित है।
कैमरे की बात करें तो वीवो वी11 प्रो में 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन का मेन सेंसर एफ/1.8 अपर्चर के साथ है जो बड़ी तस्वीर लेता है। वहीं दूसरा सेंसर एफ/2.4 अपर्चर के साथ है जो डेफ्थ सेंसिंग के लिए है।
फोन का कैमरा ब्लर बैकग्राउंड के साथ फोटोग्राफी करने में सक्षम है और फास्ट फोकस के लिए पीडीएएफ सपोर्ट भी है। कंपनी ने इसे एआई अर्थात आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ पेश किया जो कलर टोन और रोशनी के हिसाब से खुद ही फोटो को इनहांस कर देता है।
अच्छे रियर कैमरे के साथ ही वीवो वी11 प्रो में आपको ताकतवर सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी के लिए कंपनी ने इसे 25-मेगापिक्सल के एआई कैमरे से लैस किया है जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है। इसमें भी आप ब्लर बैकग्राउंड के साथ फोटो ले सकते हैं। इतना ही नहीं फ्रंट कैमरे के साथ एचडी आर उपलब है। कैमरा क्वालिटी के बारे में अभी ज्यादा बातें नहीं कर सकते लेकिन शुरुआती परिणाम अच्छे मिले।
सिक्योरिटी के मामले में भी यह काफी अपडेट है। यह फोन फोन में आॅन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गय है जो वीवो के अलावा फिलहाल किसी दूसरी कंपनी के पास उपलब्ध नहीं है। वहीं इसमें इन्फ्रारेड फेस अनलॉक भी है जो अंधेेरे में भी स्क्रीन को अनलॉक करने में सक्षम है।
वीवो वी11 प्रो में 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। सेल्स पैक के साथ फोन यूनिट, पावर अडॉप्टर, केबल, सिम इजेक्टर टूल और सिलिकॉन फोन कवर के साथ वारंटी कार्ड उपलब्ध है।
वीवो वी11 प्रो को 25,990 रुपये में लॉन्च किया गया है और यह फोन 12 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।




























