
91मोबाइल्स ने पिछले समय में वीवो कंपनी द्वारा इंडिया में लॉन्च किए जाने वाले आगामी स्मार्टफोन वी15 प्रो को लेकर कई एक्सक्लूसिव खबरें प्रकाशित की है। वीवो वी15 प्रो की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी हमारी टीम द्वारा शेयर की है। वीवो का यह फोन आने वाली 20 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज लॉन्च से पहले वी15 प्रो से जुड़ी एक और खबर सामने आई है जिसमें इस फोन के डिसप्ले साईज़ और बैटरी की जानकारी भी मिल गई है।
वीवो वी15 प्रो को लेकर हम पहले ही बता चुके हैं कि इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी फोन का कैमरा सेग्मेंट ही होगा। आपको बता दें कि इस फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा जो फोन बॉडी के अंदर होगा। सेल्फी की कमांड देने पर ही यह सेंसर पॉप-अप कैमरे के रूप में बाहर आएगी। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर मौजूद ट्रिपल कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल (12 X 4) का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 5-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर होगा।
हमनें बताया था कि वी15 प्रो में फुल व्यू डिसप्ले दी जाएगी जो सुपर एमोलेड होगी। इस डिसप्ले के नीचले हिस्से में अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। वहीं आज एमएसपी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस फोन की डिसप्ले का साईज़ 6.39-इंच का होगा जो फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। हमें जानकारी पहले ही मिल चुकी है कि वी15 प्रो 6जीबी रैम के साथ बाजार में कदम रखेगा तथा फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न के साथ वीवो अपने इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ लॉन्च करेगी।
एक्सक्लूसिव : यह है दुनिया का पहला 5 रियर कैमरे वाला फोन नोकिया 9 प्योरव्यू
वीवो वी15 प्रो को लेकर ताजा रिपोर्ट में बैटरी का खुलासा भी किया गया है। एमएसपी के अनुसार वी15 प्रो को 3,700एमएएच की बैटरी पर पेश किया जाएगा जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगी। वीवो आने वाली 20 फरवरी को वी15 प्रो इंडिया में पेश करने जा रही है। इन स्मार्टफोंस की कीमत 30 हजार से 35 हजार के बीच हो सकती है। हमें मिली जानकारी के अनुसार आने वाली 15 फरवरी से वी15 प्रो प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी। वहीं फोन की पहली सेल कब से होगी इस जानकारी के लिए 20 फरवरी का इंतजार किया जा रहा है।





















