Exclusive: पॉपअप कैमरे वाले Vivo V15 और Y17 स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कमी, जानें अब कितने में मिलेंगे

Join Us icon

अपने स्मार्टफोन में खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर ग्राहकों को लुभाने वाली कंपनी Vivo काफी समय से भारत में मौजूद स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती कर रही है। वहीं, फिर एक बार कंपनी ने अपने दो स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। 91मोबाइल्स को रिटेल सोर्स से इस बात की जानकारी मिली है कि इस बार कंपनी ने Vivo V15 और Vivo Y17 की कीमत में कमी की है। हालांकि, कंपनी इससे पहले भी Vivo V15 की कीमत कम कर चुकी है। वहीं, Y17 का प्राइस पहली बार कट हुआ है। लेकिन, यहां गौर करने वाली बात है कि Y17 स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले महीने यानी अप्रैल के आखिर में लॉन्च किया था।

यह होगी नई कीमत
सबसे पहले अगर बात करें पॉप-अप सेल्फी और 3 रियर कैमरे वाले Vivo V15 की कीमत में कटौती की तो कंपनी इससे पहले डिवाइस को 21,990 रुपए में सेल कर रही थी। वहीं, अब इसकी कीमत में 2,000 रुपए की कटौती कर दी गई है। इस कटौती के बाद फोन की कीमत 19,990 रुपए हो गई है। इसे भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: ट्रिपल रियर कैमरा वाले Vivo Y12 की भारत में कीमत होगी 11,990 रुपए से शुरू, होंगे ये दमदार फीचर्स

vivo-v15-price-drop-2
वहीं, अगर बात करें Vivo Y17 की तो कंपनी ने इसे पिछले महीने ही भारतीय बाजार में 17,990 रुपए में उतारा था। लेकिन, एक महीने में ही फोन की कीमत में 2,000 रुपए की कटौती कर दी गई है। इस कटौती के बाद फोन की कीमत 17,990 रुपए हो गई है।

vivo-y17-price-drop
वीवो वी15 की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वी15 में 6.53-इंच एलसीडी स्क्रीन और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके साथ ही फोन में मीडियाटेक हेलियो पी70 प्रोसेसर और 6जीबी रैम व 64जीबी की स्टोरेज दी गई। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 9 पाई-बेस्ड फनटच ओएस और 4,000एमएएच बैटरी के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। वहीं, बैक में 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके अलावा इसमें 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल शूटर और 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसिंग लेंस के साथ काम करेगा। इसे भी पढ़ें: स्मार्टफोन की दुनिया बदलने Vivo NEX 2 जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने दिया हिंट

अगर बात करें वीवो वी15 प्रो की तो कंपनी ने इसे ग्लास फिनिश में पेश किया था और सामने से पूरी तरह बेज़ल फ्री है। कंपनी ने इसे 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है और इमसें 6.39-इंच की फुल एचडी+ (1080 x 2316 पिक्सल रेजल्यूशन) स्क्रीन दी गई है। खास बात यह कही जा सकती है कि फोन में सुपर एमोलेड स्क्रीन पैनल का उपयोग किया गया है जो कि बेहतरीन डिसप्ले के लिए जाना जाता है।

यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर (2×2.0 गीगाहट्र्ज क्रयो 460 गोल्ड और 6×1.7 गीगाहट्र्ज क्रयो 460 सिल्वर) दिया गया है। यह क्वालकॉम का नया प्रोसेसर है जो शानदार प्रोसेसिंग के लिए जाना जाता है। वहीं कंपनी ने इसे 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ पेश किया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन वीवो के ही फनटच ओएस पर कार्य करता है जो एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर आधारित है।

वीवो वाई17 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें वीवो वाई17 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.35-इंच की एलसीडी डिसप्ले दी गई है। इस फोन में मीडियाटेक का हेलीयो पी35 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 13-मेगापिक्सल एफ/2.2 प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल सेकंडरी डेप्थ सेंसर और 8-मेगापिक्सल एफ/2.2 सुपर वाइड-एंगल थर्ड सेंसर है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20-मेगापिक्सल शूटर एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, Vivo Y17 को एंडरॉयड के सबसे नए आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है। इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here