
Vivo S5 स्मार्टफोन को ऑफिशियल तौर पर कंपनी ने हाल ही में टीज किया था। वहीं, अब जानकारी सामने आई है कि कंपनी नई X सीरीज और V सीरीज स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है, जिसकी जानकारी ट्रेडमार्क लिस्टिंग में सामने आई है। Vivo X50, X50 Pro, Y13, V19 Pro, V30, V29, V27 स्मार्टफोन्स को वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन (WIPO) पर स्पॉट किया गया है।
लिस्टिंग में सामने आया है कि अपकमिंग हैडसेट के नाम सामने आए हैं। हालांकि, नाम के अलावा लिस्टिंग में फोन की कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में फोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और लॉन्च डेट का खुलासा हो सकता है।
अगर बात करें V19 Pro की तो यह कंपनी द्वारा पेश किए गए V17 Pro का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। हालांकि, इस फोन को लॉन्च होने में अभी समय लग रहा है। उम्मदी की जा रहीहै कि इसे अगले साल 2020 में लॉन्च किया जा सकता है।

फिलहाल अभी हम Vivo S5 और Vivo X30 5G स्मार्टफोन के लॉन्चिंग को देख सकते हैं। दोनों फोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। अगर बात करें Vivo S5 की तो यह कंपनी द्वारा पेश किए गए Vivo S1 सीरीज का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। इसमें डायमंड-कट डिजाइन और क्वाड-कैमरा सेटअप बैक में होगा। अफवाह है कि कंपनी इस फोन में 64-मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा।
वहीं, अगर बात करें Vivo X30 की तो इसमें 5वीं जनरेशन की सैल्यूलर कनेक्टिविटी होगी। इसके अलावा स्मार्टफोन में सैमसंग का अपना Exynos 980 SoC होगा। फोन 5G मोडम, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, नॉच लैस डिसप्ले और पॉप-अप कैमरा के साथ आ सकता है।


















