
Vivo V19 मलेशिया में लॉन्च हुआ है। वह फोन इंडिया में लॉन्च V17 मॉडल ही है। परंतु अब Vivo V19 को इंडिया में लॉन्च किया जाना है और यह फोन मलेशिया में लॉन्च मॉडल से अलग होगा। जैसा कि हमने पहले भी जानकारी दी थी कि Vivo V19 सीरीज में डुअल पंच होल डिसप्ले लाने वाला है और 91मोबाइल्स को मिले इस पोस्टर में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। हालांकि फोन के डिजाइन के बारे में फिलहाल बहुत जानकारी नहीं है लेकिन हमें जो खबर मिली है उसके अनुसार इस बार प्रो मॉडल को कंपनी पहले लॉन्च नहीं करने वाली है। अर्थात जहां पहले Vivo V15 Pro और Vivo V17 Pro को पहले लॉन्च किया गया था। वहीं इस बार कंपनी पहले स्टैंडर्ड मॉडल V19 को लाने वाली है।
इसके साथ ही हमें एक और पोस्टर मिला है जिसमें Vivo V19 के रियर कैमरे को देखा जा सकता है। कंपनी वी17 की ही तरह इसमें एल शेप क्वाड कैमरा लेकर आने वाली है। हालांकि फोन को मार्च के मध्य में ही लॉन्च करना था लेकिन जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस की वजह से इसमें थोड़ी देर हो गई है। रही बात फोन के लॉन्च की तो जैसा कि मालूम है 23 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होने वाली है और उससे पहले ही इस फोन को भारत में पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़े: Exclusive: Samsung Galaxy M21 में होगी Galaxy M30s जैसी स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वी19 के स्पेसिफिकेशन
जहां तक वीवो वी19 के स्पेसिफिकेशन की बात है तो अब तक जो लीक सामने आए हैं उसके अनुसार इस फोन को कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर पेश कर सकती है। इसके साथ ही फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। सेल्फी में दो सेंसर तो होंगे लेकिन कैमरा पिक्सल के बारे में अब तक कोई लीक नहीं है। इसे भी पढ़े: Realme के बाद OPPO ने भी की Smart TV लॉन्च करने की घोषणा, Xiaomi-OnePlus को देगा टक्कर
Vivo V19 को में आपको 4500 एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही इसे फास्ट चार्जर से लैस किया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च होगा जबकि इसमें आपको फनटच ओएस देखने को मिलेगा।





















