8जीबी रैम, 4500एमएएच बैटरी और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लिस्ट हुआ Vivo का नया फोन

Join Us icon

Vivo का एक फोन पिछले महीने चीनी सर्टिफिकेशन साइट 3सी पर देखा गया था। इस वेबसाइट पर वीवो फोन को Vivo V1922A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था जिसका नाम लीक्स में Vivo iQOO Pro बताया जा रहा था। 3सी के बाद अब इसी स्मार्टफोन को दूसरी चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट कर दिया गया है। 3सी पर जहां यह जानकारी मिली थी कि Vivo V1922A 44वॉट चार्जिंग सपोर्ट करेगा वहीं अब टेना पर इस फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

टेना पर भी वीवो के इस आगामी स्मार्टफोन को Vivo V1922A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। टेना पर हालांकि इस फोन की फोटोज़ का अपलोड नहीं किया गया है जिसके चलते फोन की लुक और डिजाईन अभी भी पर्दे के पीछे है। वहीं स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V1922A/T मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन को टेना पर 158.77 x 75.73 x 9.325एमएम डायमेंशन बताया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

Vivo के अनुसार टेना के इस आगामी स्मार्टफोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जा सकता है जो 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.41-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। एमोलेड होने के चलते कहा जा रहा है कि Vivo V1922A/T मॉडल नंबर वाला यह स्मार्टफोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। टेना पर इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित बताया गया है।

Vivo V1922A/T में 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात टेना पर सामने आई है। वहीं साथ ही इस फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट व पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 प्लस देखने को मिल सकता है। टेना पर इस फोन को 8जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज ​बताई गई है। कहा जा रहा है कि चीन में यह फोन 128जीबी के साथ ही 256जीबी मैमोरी और 512जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़ें : 29 अगस्त को लॉन्च हो सकती है Xiaomi Redmi Note 8 सीरीज़, सोशल साइट से हुआ खुलासा

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो टेना के अनुसार Vivo V1922A/T ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। इसके साथ ही फोन में 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 12-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस वीवो फोन में 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात टेना पर कही गई है।

vivo-v1922at-iqoo-pro-full-specs-leaked-on-tenaa

Vivo के इस आगामी स्मार्टफोन को टेना पर 4,500एमएएच की पावरफुल बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं 3सी की बात करें तो यहां Vivo V1922A/T V3030A-CN चार्जर के साथ सामने आया था जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन के स्पेसिफिकेशन्स सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि Vivo जल्द ही इस स्मार्टफोन को लेकर कोई घोषणा कर सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here