
91मोबाइल्स ने इस महीने की शुरूआत में बताया था कि टेक कंपनी VIVO भारतीय बाजार में अपनी ‘वी सीरीज़’ का विस्तार करने की योजना बना रही है जिसके तहत ‘Vivo V20 सीरीज़’ को लॉन्च किया जाएगा। वीवो ने इंटरनेशनल मार्केट के विभिन्न बाजारों में इस सीरीज़ को उतार भी दिया है जिसमें Vivo V20, Vivo V20 SE और Vivo V20 Pro स्मार्टफोन पेश किए गए हैं। वहीं अब यह सीरीज़ इंडिया आने के लिए तैयार है। वीवो इंडिया की वेबसाइट पर सीरीज़ का ही एक स्मार्टफोन Vivo V20 लिस्ट कर दिया गया है, जिससे पुख्ता हो गया है कि वीवो वी20 सीरीज़ कुछ ही दिनों में भारत में दस्तक दे देगी।
वीवो इंडिया की वेबसाइट पर Vivo V20 स्मार्टफोन को लिस्ट कर दिया गया है। वेबसाइट के प्रोडक्ट सेग्मेंट में ‘V20’ कीवर्ड सर्च करने पर फोन का प्रोडक्ट पेज थंबनेल व्यू के साथ सामने आ रहा है। यहां फोन के नाम Vivo V20 के साथ ही इसकी फोटो का भी यूज़ किया गया है। हालांकि पेज पर क्लिक करने पर 404 एरर आ रहा है, लेकिन इस लिस्टिंग ने साफ कर दिया है कि वीवो वी20 स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होने वाला है। बता दें कि प्रोडक्ट सेग्मेंट में खबर लिखे जाने तक Vivo V20 SE और Vivo V20 Pro स्मार्टफोन नहीं जोड़े गए थे।
Vivo V20 की लिस्टिंग ने इस फोन के लॉन्च होने की पुष्टि तो कर दी है, वहीं साथ ही इस बात की भी उम्मीद जताई जा रही है कि वीवो वी20 एसई तथा वी20 प्रो भी भारतीय बाजार में लाए जाएंगे। अन्य टेक वेबसाइट एमएसपी ने आज ही अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि वीवो वी20 सीरीज़ आने वाली 12 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च कर दी जाएगी और इससे पहले 3 अक्टूबर से वीवो प्रोमोटर्स की ट्रेनिंग भी शुरू हो जाएगी। आशा है कि दशहरा के मौके पर वीवो अपने नए फोन को सेल के लिए उपलब्ध करा देगी।
Vivo V20 सीरीज़
Vivo V20 Pro की बात करें तो यह फोन थाईलैंड में लॉन्च हुआ है जो 5G के साथ ही 4G वोएलटीई भी सपोर्ट करता है। यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत THB 14,999 यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 35,000 रुपये है। फोन ने Midnight Jazz, Moonlight Sonata और Sunset Melody कलर में एंट्री ली है।
इसी तरह Vivo V20 SE को मलेशिया में लॉन्च किया गया है। यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। मलेशिया में वी20 एसई को RM 1,199 यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 22,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो Oxygen Blue और Gravity Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।



















