
VIVO ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘वी सीरीज़’ की नेक्स्ट जेनरेशन को पेश किया है। कंपनी की ओर से वीवो वी20 सीरीज़ का आगाज़ इंडियन मार्केट में कर दिया गया है। शानदार डिजाईन और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस सीरीज़ में VIVO V20 और VIVO V20 SE स्मार्टफोन को जोड़ा गया है। वीवो वी20 जहां 20 अक्टूबर से देश के ऑनलाईन बाजार के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा, वहीं वीवो वी20 एसई के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
धांसू फोटोग्राफी
Vivo V20 की सबसे बड़ी यूएसपी इस फोन का कैमरा सेग्मेंट ही है। पहले सेल्फी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वी20 स्मार्टफोन 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ काम करता है। यह एक आई ऑटोफोकस लेंस है जो डिसप्ले के उपरी ओर दी गई वॉटरड्रॉप नॉच में मौजूद है। फोन का फ्रंट कैमरा स्टेडीफेस और स्लोमोशन सेल्फी वीडियो के साथ ही सुपर नाईट मोड जैसे फीचर्स से लैस है। इसी तरह रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।

Vivo V20 का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल के उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में दिया गया है जिसमें एक बड़े साईज़ सेंसर सहित तीन सेंसर मौजूद है। फोन का रियर कैमरा सेटअप एफ/1.89 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है जो बोका इफेक्ट और मोनो शॉट लेने में सक्षम है। वीवो वी20 का थर्ड रियर कैमरा एक 2-मेगापिक्सल वाला मोनोक्रोम लेंस है जो एफ/2.4 अपर्चर के साथ काम करता है।
Vivo V20
वीवो वी20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुआ है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.12 प्रतिशत का है। इस फोन में 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। वीवो वी20 सिर्फ 7.38एमएम मोटा है तथा इसका वज़न 171 ग्राम है
Vivo V20 को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो फनटचओएस 11 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 8नैनोमीटर फ्रेबिकेशन पर काम करने वाला क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट दिया गया है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए वीवो वी20 स्मार्टफोन एड्रेनो 618 जीपीयू सपोर्ट करता है।
Vivo V20 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां वीवो 20 के स्क्रीन पर ही इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए वीवो 20 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33वॉट फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।
Vivo V20 इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन का 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट जहां 24,990 रुपये में लॉन्च हुआ है वहीं 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट को 27,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वीवो वी20 की सेल आने वाली 20 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। फोन को Midnight Jazz, Moonlight Sonata और Sunset Melody कलर में खरीदा जा सकेगा।




















