24 जून को लॉन्च होगा वीवो का नया स्मार्टफोन Vivo V21e, जानें डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/04/Vivo-Phone.jpg

Vivo ने पिछले हफ्ते ही अनाउंस कर दिया था कि कंपनी इंडियन मार्केट के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसे Vivo V21e नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का प्रोमोशन इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली द्वारा किया जा रहा है। बीते दिनों वीवो ने इस फोन की फोटोज़ को टीज़न ईमेज को इंटरनेट पर शेयर किया था वहीं आज कंपनी ने वीवो वी21ई की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। Vivo V21e स्मार्टफोन आने वाली 24 जून को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।

Vivo V21e इंडिया लॉन्च

वीवो वी21ई स्मार्टफोन आने वाली 24 जून को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये बताया है कि 24 जून को वीवो इंडिया एक ऑनलाइन ईवेंट का आयोजन करेगी जो शाम को 5 बजे शुरू होगा। इस वर्चुअल ईवेंट के मंच से Vivo V21e स्मार्टफोन भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और सेल की घोषणा भी इसी दिन यानी 24 जून को कीमत जाएगी।

Vivo V21e फोन की कीमत

वीवो के आने वाले फोन वी21ई का प्राइस ट्वीटर पर एक टिपस्टर द्वारा शेयर किया गया है। इस लीक में बताया गया है कि Vivo V21e फोन भारतीय बाजार में 8GB RAM मैमोरी के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 128GB Storage देखने को मिलेगी। लीक में बताया गया है कि इस फोन वेरिएंट की कीमत 24,990 रुपये होगी। हालांकि हमें उम्मीद है कि वीवो वी21ई फोन भारत में एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 6,000mAh बैटरी, 20MP सेल्फी + 64MP रियर कैमरे वाला Samsung Galaxy M32 इंडिया में लॉन्च, कीमत 14,999 रुपये से शुरू

Vivo V21e की स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V21e स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन 6.44-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ FHD+ पिक्सल रेजलूशन के साथ पेश किया जा सकता है। भारत में यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ Dimensity 700 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। इस चिपसेट के साथ यह फोन Geekbench और Google Play Console की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। Google Play Console लिस्टिंग में यह फोन 8GB RAM के साथ स्पॉट किया गया था जो Android 11 पर रन करेगा।

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP और सेकेंडरी कैमरा 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल का हो सकता है। वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। Vivo V21e 5G स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दिया जा सकती है, जो 44W फास्ट चार्ज सपोर्ट करेगा।