6,000mAh बैटरी, 20MP सेल्फी + 64MP रियर कैमरे वाला Samsung Galaxy M32 इंडिया में लॉन्च, कीमत 14,999 रुपये से शुरू

Join Us icon

Samsung ने आज भारतीय बाजार में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह मोबाइल फोन गैलेक्सी ‘एम’ सीरीज़ में उतारा गया है जिसने Samsung Galaxy M32 नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। 6,000mAh Battery, 20MP Selfie और 64MP Rear कैमरे वाला यह शानदार स्मार्टफोन 14,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ है जो आने वाली ऑनलाइन शॉपिंग साइट के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा

Samsung Galaxy M32 का कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी एम32 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 5 कैमरा सेंसर्स के साथ बाजार में उतारा गया है। फोन के बैक पैनल पर चार और फ्रंट पैनल पर एक लेंस दिया गया है। Samsung Galaxy M32 के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिया जाएगा जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा।

samsung-galaxy-m32-smartphone-launched-in-india-price-specs-sale-offer

Samsung Galaxy M32 की स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी एम32 स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 6.4 इंच की फुलएचडी+ इनफिनिटी ‘यू’ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन सुपर एमोलेड डिसप्ले पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। डिसप्ले 800निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है तथा इसकी सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।

Samsung Galaxy M32 को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो सैमसंग वन यूआई के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना Mediatek Helio G80 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली जी52 सपोर्ट करता है। भारतीय बाजार में यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनमें 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम मैमोरी दी गई है। दोनों वेरिएंट्स में स्टोरेज को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

samsung-galaxy-m32-smartphone-launched-in-india-price-specs-sale-offer

सैमसंग गैलेक्सी एम32 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं सिक्योरिटी के लिए यह फोन 6,000एमएएच की बड़ी सपोर्ट करता है जो 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। सैमसंग इस फोन के बॉक्स में 15W चार्जर मुहैया करा रही है।

Samsung Galaxy M32 की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी एम32 स्मार्टफोन का 4जीबी रैम वेरिएंट 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 16,999 रुपये है। सैमसंग का यह फोन Black और Light Blue कलर में अमेज़न इंडिया के साथ ही सैमसंग वेबसाइट तथा रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध रहेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here