
Vivo भारत में Vivo V23 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी 5 जनवरी को Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। कुछ दिनों पहले वीवो के इन दोनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई थी। अब टिपस्टर सुधांशु ने अपकमिंग Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत शेयर की हैं। उनके मुताबिक, Vivo V23 सीरीज के स्मार्टफोन दो कॉन्फीग्रेशन – 8GB + 128GB और 12GB + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किए जा सकते हैं।
Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G : कीमत (लीक)
Starting #Year2022 with an exclusive leak. All details of #vivoV23Series, including Price, Full Specs and Renders!#vivoV23
-8GB+128GB: ₹31,990
-12GB+256GB: ₹35,990#vivoV23Pro
-8GB+128GB: ₹41,990
-12GB+256GB: ₹45,990Link: https://t.co/amLz26uMmE
— Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) January 1, 2022
Vivo V23 5G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट भारत में 31,990 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। वहीं, इस स्मार्टफोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 35,990 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। दूसरी ओर, Vivo V23 Pro स्मार्टफोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 41,900 रुपये की कीमत और 12GB के साथ 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 45,990 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।
Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G : रेंडर
कीमत के साथ-साथ Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G स्मार्टफोन के रेंडर भी सामने आए हैं। लीक रेंडर से एक बार फिर इस बात की पुष्टी होती है कि Vivo V23 सीरीज के स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट- सनशाइन गोल्ड और स्टारडस्ट ब्लैक कलर में पेश किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन भारत में Exynos 2100 प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां
अपकमिंग Vivo V23 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं Pro वेरिएंट को मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Vivo V23 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में डुअप फ्रंट सेल्फी कैमरा और डुअल टोन स्टॉपलाइट (फ्लैश) के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च



















