
वीवो की सबसे लोकप्रिय V सीरीज के इंदर Vivo V40 सीरीज को पेश किया जा रहा है। इस सीरीज के अंदर Vivo V40, V40 Pro को उतारा जाएगा। इस सीरीज के अंदर आने वाले फोन्स की खास बात यह है कि यह पहली V-सीरीज लाइनअप होगी जिसमें वेनिला और प्रो दोनों वेरिएंट में Zeiss को-इंजीनियर्ड कैमरे से लैस होंगे। साथ ही इस सीरीज को लेकर लोगों को बहुत उम्मीदें हैं क्योंकि वीवो यूजर्स को इन दोनों ही डिवाइस से काफी उम्मीदें हैं। आइए आगे आपको इन फोन के बारे में अब तक सामने आई सभी ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन्स, लाइव स्ट्रीम और लीक फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Vivo V40 सीरीज लान्च डेट, टाइम, लाइव स्ट्रीम
जैसा कि हमने आपको बताया कि वीवो V40 सीरीज इस हफ्ते भारत में लॉन्च हो रही है। चीनी ब्रांड ने 7 अगस्त को एक इवेंट शेड्यूल किया, जिसमें Vivo V40 और Vivo V40 Proa ब्रांड द्वारा आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। वहीं, YouTube चैनल के जरिए दोपहर 12 बजे इवेंट का लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। घोषणा के तुरंत बाद प्री-ऑर्डर शुरू होने की उम्मीद है, जबकि बिक्री इसी महीने शुरू हो सकती है।
Vivo V40 सीरीज का प्राइस (अनुमानित)
वीवो वी30 की शुरुआती कीमत 8/128 जीबी वेरिएंट की 33,999 रुपये थी। Zeiss को-इंजीनियर्ड कैमरा सिस्टम वाले वीवो वी40 को 35,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच इसी कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, वीवो वी40 प्रो की कीमत 40,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है।
Vivo V40 सीरीज डिजाइन (ऑफिशियल)
आपको बता दें कि कंपनी ने अपनी साइट पर अपकिंग वीवो वी40 सीरीज के दोनों फोन की तस्वीरों को लाइव कर दिया है, जिससे डिजाइन का खुलासा हो गया है। वेबसाइट पर सामने आई तस्वीरों के अनुसार दोनों फोन में जैसा डिजाइन होगा। इनमें एक नया कैमरा बम्प दिया जाएगा, जिसकी मोटाई 7.58 मिमी होगी। वहीं, वीवो वी40 प्रो दो कलर ऑप्शन: टाइटेनियम ग्रे और गंगा ब्लू में उपलब्ध होगा। वहीं, वीवो वी40 में लोटस पर्पल फिनिश के साथ तीन कलर ऑप्शन में आएगा।
इसके अलावा Vivo V40 सीरीज में कर्व्ड ग्लास फ्रंट पर रियर पर प्लास्टिक फ्रैम हो सकता है। इसके अलावा दोनों डिवाइस के फ्रंट पर पंच होल डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं हैंडसेट IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के साथ आएगा।
Vivo V40 सीरीज कैमरा (ऑफिशियल)
- Vivo ने ऑफिशियल तौर पर Vivo V40 Pro के कैमरा डिटेल्स को शेयर कर दिया है। स्मार्टफोन में चार 50MP कैमरा सेंसर दिए जाएंगे।
- डिवाइस में OIS के साथ 50MP IMX921 मुख्य कैमरा, 50MP IMX816 टेलीफोटो, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 92-डिग्री FOV के साथ सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
- टेलीफोटो कैमरा 2X ऑप्टिकल और 50X तक डिजिटल जूम की परमिशन देगा। कैमरा सिस्टम को ZEISS के साथ मिलकर तैयार किया गया है और यह 24mm से 100mm तक की फोकल लंबाई के साथ पांच पोर्ट्रेट मोड से लैस होगा।
Vivo V40 सीरीज कैमरा सैंपल
Vivo V40 सीरीज बैटरी (ऑफिशियल)
कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन सीरीज 5,500mAh बैटरी के साथ सबसे पतले डायमेंशन वाली होगी। इसके अलावा फोंस को चार्ज करने के लिए ब्रांड 80वॉट फ्लैश फास्ट चार्जिंग होगा और इनमें पावर बैकअप के लिए 5,500mAh बैटरी दी गई है।
इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी है कि इस सीरीज के फोन्स पर 42,000 ड्रॉप टेस्ट, 1,000 प्रेशर टेस्ट, 72 घंटे पर्यावरण टेस्ट और –20℃ से 50℃ तक तापमान में टेस्ट किया गया है।
Vivo V40 के ग्लोबल स्पेसिफिकेशन्स
Vivo V40 को पहले से ही कई सिलेक्टेड मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। इसलिए नीचे हम आपको डिवाइस के ग्लोबल स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
- डिस्प्ले: Vivo V40 5G फोन में 6.78-इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz की रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2800 × 1260 का स्क्रीन रिजॉल्यूशन प्रदान किया गया है। वहीं, इसका डिजाइन चीन में पेश की गई Vivo S19 सीरीज से मिलता जुलता है।
- प्रोसेसर: मोबाइल में दमदार परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट और Adreno 720 जीपीयू को सेटअप किया है। जिससे यूजर्स को बढ़िया अनुभव मिलेगा।
- स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए डिवाइस में 12जीबी तक LPDDR4X रैम और 512जीबी तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज की पेशकश की गई है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो Vivo V40 स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड Zeiss लेंस, ऑरा लाइट के साथ मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
- बैटरी: स्मार्टफोन में यूजर्स को 5,500 mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है इस बड़ी बैटरी को फटाफट चार्ज करने के लिए 80वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। जबकि कंपनी ने बॉक्स में चार्जर नहीं दिया है।
- अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में पानी और धूल से बचाव वाली IP68 रेटिंग, वाईफाई 5, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी जैसे कई ऑप्शन मिल जाते हैं।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Vivo V40 लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 आधारित फनटच ओएस 14 पर काम करता है।
Vivo V40 Pro की स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
इस फोन में 6.78-inch 1.5K 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। वहीं, डिवाइस में MediaTek Dimensity 9200+ भी इसके अलावा कंपनी कन्फर्म कर चुकी है कि हैंडसेट में 50MP ट्रिपल रियर और सेल्फी के लिए 50MP कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में 80 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,500mAh बैटरी देखने को मिल सकती है।























