
Vivo ने अपनी V50 सीरीज में नया मोबाइल जोड़ने का ऐलान कर दिया है। यह स्मार्टफोन Vivo V50e नाम से भारत में लॉन्च होगा। बता दें कि आगामी फोन पिछले साल के Vivo V40e का अपग्रेडेड वर्जन होगा। कंपनी ने इस बार डिजाइन और फीचर्स में कई बदलाव किए हैं, जिससे यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में और भी दमदार विकल्प बन सकता है। आइए, आगे टीजर की डिटेल्स जानते हैं।
Vivo V50e डिजाइन और कलर ऑप्शन
टीजर में कंफर्म हुआ है कि Vivo V50e को दो शानदार कलर ऑप्शन Sapphire Blue और Pearl White में लॉन्च किया जाएगा। फोन के Sapphire Blue वैरियंट का इरिडेसेंट शेड ब्लू मदर-ऑफ-पर्ल से प्रेरित है, जिससे हर डिवाइस का पैटर्न यूनिक होगा। वहीं, Pearl White कलर में लिक्विड शिमर इफेक्ट मिलेगा।
फोन के बैक पैनल पर नजर डालें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और रिंग एलइडी लाइट फ्लैश नजर आता है जबकि फ्रंट पर पंच होल नॉच और कर्व्ड कर्व डिस्प्ले दिया गया है।

Vivo V50e स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
Vivo V50e फोन में 6.77-इंच FHD+ 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। जो 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा।
परफॉर्मेंस
यह फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस होगा, जो शानदार परफॉर्मेंस देने के कबील है। साथ ही, इसमें 8GB RAM + 8GB वर्चुअल RAM का कॉम्बिनेशन मिलेगा। जिससे मल्टीटास्किंग का अनुभव और भी बेहतरीन हो जाएगा।
कैमरा और वीडियोग्राफी
Vivo V50e फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए शानदार कैमरा सेटअप के साथ आने वाला है। इसमें 50MP Eye Autofocus फ्रंट कैमरा और 50MP Sony IMX882 सेंसर वाला रियर कैमरा दिया जाएगा, जो अल्ट्रावाइड कैमरा सपोर्ट के साथ आएगा। खास बात यह है कि फोन के फ्रंट और रियर कैमरा दोनों में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का ऑप्शन मिलेगा। यानि नहीं इसमें वेडिंग पोर्ट्रेट स्टूडियो फीचर भी होगा। जो पहली बार V50 सीरीज में पेश किया गया था।
डस्ट और वॉटरप्रूफ रेसिस्टेंस
Vivo V50e को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह डस्ट और पानी में भी सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा, फोन अंडरवॉटर फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले को डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ सुरक्षित किया गया है, और यह SGS फाइव-स्टार ड्रॉप रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आने वाला है।
स्मार्ट AI फीचर्स
फोन में कई शानदार AI फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट (बातचीत को टेक्स्ट में बदलने की सुविधा), Vivo लाइव कॉल ट्रांसलेशन (रीयल-टाइम कॉल ट्रांसलेशन), सर्कल टू सर्च (डायरेक्ट स्क्रीन से किसी भी चीज को सर्च करने की सुविधा) शामिल हैं।
दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 5600mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इससे फोन को कुछ ही मिनटों में चार्ज किया जा सकेगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार Vivo V50e लॉन्च के बाद Amazon.in, Vivo India के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।













