Vivo V50 इंडिया लॉन्च से पहले सामने आई Vivo V50e की स्पेसिफिकेशन्स, मिलेगी 8GB RAM

Join Us icon

वीवो वी50 17 फरवरी को लॉन्च होगा जिसकी प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है। इस मोबाइल के मार्केट में आने से पहले कंपनी की ‘वी’ सीरीज का ही एक अन्य स्मार्टफोन Vivo V50e सामने आ गया है जो आने वाले दिनों में Vivo V50 इंडिया लॉन्च के बाद बाजार में दस्तक दे सकता है। यह अपकमिंग 5जी विवो फोन वी50ई गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां इसकी कई अहम डिटेल्स का खुलासा हुआ है।

Vivo V50e गीकबेंच डिटेल्स

  • वीवो वी50ई को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर 11 फरवरी को लिस्ट किया गया है।
  • यह Geekbench AI database में स्पॉट हुआ है जहां इसका मॉडल vivo V2428 बताया गया है।
  • लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि यह विवो फोन 8GB RAM पर लॉन्च होगा। हालांकि हो सकता है कि इसका 12GB RAM इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा जिसमें चार 2.0GHz स्पीड वाले कोर तथा चार 2.50GHz क्लॉक स्पीड वाले कोर मिलेंगे।
  • Vivo V50e प्रोसेसर स्पीड को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट मिल सकता है।
  • वहीं ग्राफिक्स के लिए वीवो वी50ई स्मार्टफोन में Mali-G615 MC2 GPU दिए जाने की बात सर्टिफिकेशन में सामने आई है।
  • यह नया वीवो स्मार्टफोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया जाएगा।
  • गीकबेंच स्कोर की बात करें तो वी50ई को single-precision में 529, half-precision में 1316 और quantized test में 2632 प्वाइंट्स मिले हैं।

Vivo V50 इंडिया लॉन्च डिटेल

वीवो वी50 5जी फोन 17 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। फोन अनांउसमेंट को कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। वहीं हमें मिली जानकारी के अनुसार भारत में Vivo V50 5G की सेल 24 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इसे रोज़ रेड (Rose Red), स्टारी ब्लू (Starry Blue) और टाइटेनियम ग्रे (Titanium Grey) कलर में ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाइन मार्केट में रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।

vivo-v50-camera-battery-specifications-design-confirmed

Vivo V50 स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : वीवो वी50 5जी फोन में अल्ट्रा स्लीम Quad Curved स्क्रीन दी जाएगी। इसमें 6.78-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 4500nits पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी।

परफॉर्मेंस : यह वीवो 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं लीक्स की मानें तो इस फोन में स्नेपड्रैगन 7 जेन 3 दिया जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए वी50 5जी 50MP Selfie Camera सपोर्ट करेगा। वहीं इसके बैक पैनल पर 119° फिल्ड ऑफ व्यू की क्षमता से लैस 50MP OIS मेन सेंसर और 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलेगा।

बैटरी : Vivo V50 5G फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000mAh Battery मिलेगा। वहीं उम्मीद कर सकते हैं कि शायद इसमें 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल जाए।

vivo V50 Price
Rs. 32,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here