
वीवो ‘वी70 सीरीज’ 19 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगी जिसमें दो नए स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite आएंगे। इन नए वीवो फोन के बाजार में आने से पहले कंपनी के Vivo V60 5G फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। वीवो वी60 5जी फोन पर 3,000 रुपये का बैंक ऑफर आया है जिसके साथ यह 8GB RAM + 256GB Storage वाला मोबाइल 35,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।
Vivo V60 5G फोन 12 अगस्त, 2025 को इंडिया में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लाया गया है जो 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। कंपनी इस फोन का 3,000 रुपये का बैंक ऑफर लेकर आई है। इस छूट के बाद 8GB+128GB को 33,999 रुपये और 8GB+256GB को 35,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इन दोनों वेरिएंट्स का लॉन्च प्राइस क्रमश: 36,999 रुपये और 38,999 रुपये है। देखा जाए तो डील के तहत ग्राहक 256जीबी मेमोरी वाले फोन को 128जीबी स्टोरेज वाले मोबाइल से भी कम रेट पर पा सकते हैं। यह बैंक ऑफर कंपनी वेबसाइट सहित शॉपिंग साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी पाया जा सकता है। वीवो डॉट इन से फोन खरीदते वक्त यूजर्स को Kotak, Axis और HDFC बैंक कार्ड का इस्तेमाल करना होगा।
वीवो वी60 5जी फोन पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर को पाने के लिए अमेजन से शॉपिंग करते वक्त ICICI, Kotak या Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करनी होगी। इसी तरह फ्लिपकार्ट से मोबाइल खरीदने के दौरान Axis, HDFC या BOB क्रेडिट कार्ड का यूज़ करने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। बताते चलें कि यह वीवो 5जी फोन Mist Gray, Moonlit Blue और Auspicious Gold कलर में खरीदा जा सकता है।
डील की डिटेल देखने या डिस्काउंट के साथ फोन खरीदने के लिए क्लिक करें – Vivo / Amazon / Flipkart
वीवो वी60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 2.8GHz क्लॉक स्पीड वाले क्वालकॉम Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टाकोर पर काम करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 10,06,885 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन हीट न हो, इसके लिए Ultra Large VC Smart Cooling सिस्टम लगाया गया है। इस फोन में यूजर्स को LPDDR4X RAM और UFS 2.2 Storage तकनीक मिलेगी।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। कंपनी ने इसे IP68 + IP69 सर्टिफाइड बनाया है जिसके चलते यह वीवो का फोन 1.5 मीटर गहरे पानी में 120 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है।
वीवो वी60 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50-मेगापिक्सल Sony IMX766 मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजीटल जूम वाला 50-मेगापिक्सल सुपर टेलीफोटो लेंस और 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V60 5G फोन 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए वीवो वी60 स्मार्टफोन में 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है।
अगर आप सोच रहे हैं कि क्या Vivo V60 5G फोन खरीदना चाहिए या फिर Vivo V70 का इंतजार करना चाहिए? तो आपको बता दें कि अपकमिंग वी70 में भी यही स्नेपड्रैगन चिपसेट ही मिलेगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए भी नए फोन में वी60 जैसी ही 6500एमएएच बैटरी और 90वॉट चार्जिंग दी गई है। नए Vivo V70 का कैमरा भी V60 से ज्यादा अलग नहीं है। यानी कुल मिलाकर अगर आप कुछ पैसे बचाना चाहते हैं तो वीवो वी60 को खरीदने में कोई बुराई नहीं है।

Vivo V70 प्राइस की बात करें तो बीते दिनों इस अपकमिंग मोबाइल फोन की कीमत इंटरनेट पर लीक हुई थी। लीक में बताया गया था कि वीवो वी70 इंडिया में दो वेरिएंट्स में लाया जाएगा। इसके 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट प्राइस 45,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB Storage का रेट 49,999 रुपये बताया गया है। यानी डिस्काउंट के साथ 35,999 रुपये में बिक रहे Vivo V60 स्मार्टफोन की कीमत लॉन्च होने वाले Vivo V70 से तकरीबन 10 हजार रुपये कम है।













