Vivo V70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन से इंडिया में एंट्री हुई कंफर्म

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/vivo-v70-bis-listing-india-launch-soon.jpg

Vivo अपनी मिड-प्रीमियम V-सीरीज को अगले नंबर पर ले जाने की तैयारी में लग रहा है। इसमें आने वाले Vivo V70 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नया मॉडल BIS सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है। जिससे फोन की भारत में लॉन्चिंग लगभग कंफर्म हो गई है। बताया जा रहा है यह मॉडल चीन में लॉन्च होने वाली Vivo S50 सीरीज का रिब्रांड बनकर आ सकता है। आइए, आगे आगामी Vivo V70 5G के बारे में अब तक आई जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

BIS सर्टिफिकेशन में मॉडल नंबर V2538 के साथ नया फोन लिस्ट हुआ है। यह फोन Vivo V70 होने की उम्मीद है। इसे लेकर टिप्स्टर देबयान रॉय ने बताया है कि फोन फरवरी 2026 में भारतीय मार्केट में एंट्री ले सकता है। यह जानकारी उन यूजर्स के लिए खास है जो Vivo के कैमरा वाले प्रीमियम नए मॉडल की तलाश में हैं।

Vivo V70 को इससे पहले IMEI और Geekbench डेटाबेस पर भी देखा जा चुका है। जहां इसके प्रमुख फीचर्स सामने आए थे। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और Adreno 722 GPU दिया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 16 आधारित OriginOS 6 मिलने की जानकारी दी गई है। यह 8GB RAM के साथ आ सकता है।

डिस्प्ले के मामले में Vivo V70 फोन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आने वाली 120Hz फ्लैट OLED स्क्रीन वाला हो सकता है। जो प्रीमियम मिड-रेंज में मजबूत अपग्रेड माना जा सकता है। कैमरा सेटअप 50MP मेन कैमरा, अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP 3x टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। जबकि सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए Vivo V70 में 6500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। साथ ही डिवाइस IP69 रेटिंग वाला हो सकता है। जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा देगी।

Vivo V70 उन लोगों के लिए होगा जो शानदार कैमरा क्वालिटी, प्रीमियम डिस्प्ले और लंबे बैटरी बैकअप वाले फोन ढूंढ रहे हैं। यह कंटेंट क्रिएटर्स, रील्स शूट करने वाले ग्राहक और ट्रैवलिंग के दौरान फोटो/वीडियो कैप्चर करने वालों के लिए बढ़िया साबित हो सकता है।

Vivo V70 का मुकाबला OnePlus Nord 5, Samsung Galaxy A56 5G और Realme GT 7 जैसे मॉडल्स से हो सकता है। हालांकि कैमरा और डिजाइन सेगमेंट में Vivo V70 इन डिवाइस को कड़ी टक्कर दे सकता है। साथ ही बैटरी और IP69 रेटिंग भी इसे आगे रख सकती है।

यदि आप फरवरी 2026 के आसपास फोन बदलने या नया लेने की सोच रहे हैं तो Vivo V70 का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको इससे जुड़ा अपडेट आगे भी देंगे। 91मोबाइल के साथ जुड़े रहें।