vivo V70 FE MRP लीक! लॉन्च से पहले ही सामने आ गया इंडिया प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/vivo-v70-fe-price.jpg

vivo V70 FE 5G फोन 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी द्वारा अनाउंस किए जाने से पहले ही इस मोबाइल की कीमत सामने आ गई है। दरअसल वीवो वी70एफई के रिटेल बॉक्स की फोटो लीक हो गई है जिसपर फोन एमआरपी छपा है। टिपस्टर संजू चौधरी द्वारा फोन बॉक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। यहां BOX MRP ₹41,999 सामने आ गया है।

वीवो वी70एफई 5जी फोन का जो रिटेल बॉक्स ​लीक हुआ है वह 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का है। इसका एमआरपी (मैक्सिमम रिटेल प्राइस) 41,999 रुपये ​प्रिंट है। गौरतलब है कि यह अधिकतम खुदरा मूल्य होता है और आमतौर पर मोबाइल बॉक्स अपने MRP से कम रेट पर ही बिकते हैं। ऐसे में हमारा अनुमान है 8जीबी+128जीबी वाले vivo V70 FE को 37,999 रुपये या 38,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

vivo V70 FE इस सीरीज का तीसरा मॉडल होगा। अगर vivo V70 5G की बात करें तो इसके 8GB RAM + 256GB storage वेरिएंट को 45,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB storage वेरिएंट को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं vivo V70 Elite फोन का स्टार्टिंग प्राइस 51,999 रुपये (8GB+256GB) है। इस 12GB RAM वाले 5G फोन के 256GB वेरिएंट को 56,999 रुपये और 512GB मेमोरी वेरिएंट को 61,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

वीवो वी70 एफई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह विवो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है और मोबाइल LPDDR5 RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक दी गई है।

यह अपकमिंग विवो स्मार्टफोन 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI और 1900nits ब्राइटनेस सहित इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मौजूद है। पावर बैकअप के​ लिए इस वीवो 5जी फोन में. तगड़ी 7000mAh बैटरी दी गई है और मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W FlashCharge तकनीक का सपोर्ट मौजूद है।

Vivo V70 FE सीरीज का पहला 200MP कैमरा वाला फोन है। इसके बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन 92डिग्री एफओवी व एफ/2.2 अपर्चर की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस मोबाइल से Underwater Photography की जा सकती है। इसे पानी से बचाने के लि IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है।