Vivo V70 Lite 5G हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और Dimensity 7400 Turbo चिप से है लैस

Join Us icon

Vivo ने मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo V70 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। फिलहाल यह डिवाइस UAE के मार्केट में पेश किया गया है। यह पूर्व में आए Vivo V60 Lite का सक्सेसर है। इसमें डिजाइन और ज्यादातर स्पेसिफिकेशन पहले जैसे लग सकते हैं, लेकिन इस बार कंपनी ने इसमें ज्यादा पावरफुल Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।

Vivo V70 Lite 5G स्पेसिफिकेशंस

Vivo V70 Lite 5G में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर हो सकती है। डिस्प्ले में पंच-होल कटआउट के अंदर 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Vivo V70 Lite 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट लगाया गया है। यह पिछले मॉडल में मिले Dimensity 7360 प्रोसेसर का अपग्रेडेड वर्जन है। दोनों चिपसेट काफी हद तक समान हैं, लेकिन नए प्रोसेसर में Cortex-A78 परफॉरमेंस कोर की क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक जाती है, जबकि पुराने मॉडल में यह 2.5GHz तक थी। स्टोरेज और रैम के मामले में फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 128GB/256GB UFS 3.1 तकनीक सपोर्ट मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo V70 Lite Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo V70 Lite 5G के रियर में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस लंबे समय तक बैकअप प्रदान कर सकता है। इसके अलावा फोन IP65 रेटिंग से लैस है। जिससे धूल और पानी से हल्की सुरक्षा मिल जाती है।

Vivo V70 Lite 5G कीमत

कंपनी ने Vivo V70 Lite 5G को ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। कीमत की बात करें तो इसके 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत AED 1,099 यानी इंडियन करेंसी के अनुसार 28,636 रुपये रखी गई है। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल AED 1,299 यानी करीब 33,847 रुपये में लॉन्च किया गया है।

फिलहाल Vivo ने इसकी भारतीय लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। यदि इसे लेकर अपडेट मिलेगा तो हम आपको जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here