Vivo V80 FE का इंडिया लॉन्च करीब, BIS पर लिस्ट हुआ स्मार्टफोन

Vivo V80 सीरीज में नया स्मार्टफोन जल्द शामिल हो सकता है। कंपनी ने हाल ही में भारत में Vivo V80 को पेश किया था। वहीं, अब इसका किफायती वैरियंट Vivo V80 FE भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर V2624 सामने आया है। जिससे इसके भारत में लॉन्च होने की संभावना बढ़ गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo V80 FE BIS पर हुआ लिस्ट
91mobiles ने Vivo V80 FE को BIS यानी Bureau of Indian Standards की वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2624 के साथ स्पॉट किया गया है। इससे पहले यह स्मार्टफोन इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ था। जहां इसके नाम की पहचान Vivo V80 FE के तौर पर हुई थी।
BIS सर्टिफिकेशन से लगता है कि फोन को भारतीय बाजार जल्द एंट्री मिल सकती है। हालांकि, ब्रांड के ऐलान का वेट करना होगा। बता दें कि सीरीज के Vivo V80 की भारत में सेल 13 अक्टूबर से शुरू हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में Vivo V80 FE को लेकर और जानकारी सामने आ सकती है।
Vivo V80 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Vivo V80 की भारत में शुरुआती कीमत 62,999 रुपये है। यह कीमत इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट की है। वहीं, फोन का 512GB स्टोरेज वैरियंट 79,999 रुपये में उपलब्ध है।
Vivo V80 में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 144Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें Zeiss कैमरा सिस्टम मिलता है। जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। फोन में 7,200mAh की बैटरी दी गई है। जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Vivo V80 FE को स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कम कीमत पर पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी इसमें किन फीचर्स में बदलाव करेगी और इसकी कीमत कितनी रखी जा सकती है।
Vivo V80 की शुरुआती कीमत 62,999 रुपये होने की वजह से FE वैरियंट उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। जो Vivo के कैमरा फीचर्स और बड़ी बैटरी वाला फोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं। हालांकि, इसके लिए फोन की कीमत और फीचर्स सामने आने का इंतजार करना होगा।
फिलहाल BIS लिस्टिंग भारत में संभावित लॉन्च का इशारा कर रही है, लेकिन Vivo V80 FE के लॉन्च और फीचर्स अभी कंफर्म नहीं हैं। अगर आपको तुरंत नया फोन खरीदना है, तो Vivo V70 FE भी ले सकते हैं। वहीं, अगर आप नए मॉडल का इंतजार कर सकते हैं, तो V80 FE से जुड़ी और जानकारी लेने के लिए 91मोबाइल्स की साइट पर विजिट करते रहें।