
Vivo V80 FE स्मार्टफोन जल्द ही कंपनी की V-सीरीज में शामिल हो सकता है। क्योंकि यह फोन इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर और मार्केटिंग नेम सामने आया है। हालांकि इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि भारत में Vivo V80 पहले से उपलब्ध है। ऐसे में नया FE मॉडल इससे कम कीमत में नया ऑप्शन बन सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo V80 FE सर्टिफिकेशन लिस्टिंग
टिप्स्टर Anvin ने सोशल मीडिया साइट एक्स डिवाइस की जानकारी शेयर की है। उनके पोस्ट के अनुसार, Vivo V80 FE इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर V2624 और मार्केटिंग नेम Vivo V80 FE दिख रहा है।
Vivo V80 FE (V2624) incoming; Passes SDPPI certification in Indonesia.
#VIvo #VivoV80FE https://t.co/jdBYOm9PhI
— Anvin (@ZionsAnvin) October 8, 2026
सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर फोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी या चार्जिंग से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल इस लिस्टिंग से सिर्फ इतना लगता है कि कंपनी इस स्मार्टफोन पर काम कर रही है और यह जल्द आ सकता है।
Vivo V80 FE के स्पेसिफिकेशंस संभावित
Vivo V80 FE के फीचर्स को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हालांकि, इसके पिछले मॉडल Vivo V70 FE के स्पेसिफिकेशंस को देखते हुए नए फोन के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है।
Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर, 7,000mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
आगामी Vivo V80 FE में भी कंपनी बड़ी बैटरी और कैमरा फीचर्स पर फोकस कर सकती है। हालांकि, मेमोरी और स्टोरेज की बढ़ती कीमतों के बीच कंपनी इसकी कीमत को कम रखने के लिए कुछ हार्डवेयर में बदलाव कर सकती है। ऐसे में बैटरी या कैमरा सेंसर में बदलाव देखने को मिल सकता है।
भारत में Vivo V80 की शुरुआती कीमत 62,999 रुपये है। ऐसे में Vivo V80 FE कंपनी की V-सीरीज में कम कीमत वाला विकल्प बन सकता है। इसकी संभावित कीमत 45,000 से 50,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। हालांकि देखना होगा ब्रांड लॉन्च के वक्त क्या प्राइस रखता है।
यदि आपको फोन लेने की जल्दी है तो मौजूदा Vivo V70 FE भी देख सकते हैं। इसकी कीमत करीब 40,000 रुपये है और इसमें 200MP का मेन कैमरा, 7,000mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
अगर आप नया मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो Vivo V80 FE से जुड़ी और जानकारी सामने आने का इंतजार करना होगा। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










