
वीवो ने कल ही भारतीय बाजार में अपनी वी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए वी11 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत फोन में मौजूद ‘वी’ शेप वाली है नॉच है जिसे कंपनी ने हॉलो नॉच का नाम दिया है। वहीं दूसरी ओर वीवो ने चीनी बाजार में भी अपनी ऐसी ही डिसप्ले वाला स्मार्टफोन वीवो एक्स23 लॉन्च कर दिया है। चीन में यह फोन 3498 युआन की कीमत पर पेश हुआ है जिसकी कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 36,800 रुपये है।
वीवो एक्स23 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनाया गया है जो 2,340 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.41-इंच की एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। वीवो एक्स21 की ही तरह यह स्मार्टफोन भी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट से लैस है तथा फ्रंट पैनल पर उपरी ओर ‘वी’ शेप की नॉच दी गई है।

वीवो एक्स23 को एंडरॉयड ओरियो आधारित फनटच 4.5 ओएस पर पेश किया गया है तथा यह फोन 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट पर रन करता है। वीवो एक्स23 में 8जीबी की पावरफुल रैम मैमारी दी गई है तथा फोन की इंटरनल स्टोरेज 128जीबी की है।
वीवो वी11 प्रो पहली झलक: चमकदार डिजाइन, स्टाइलिश नॉच और बेहतरीन सेल्फी बनाता है इसे खास
फोटोग्राफी के लिए एक्स23 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
8जीबी रैम और वॉटरड्रॉप डिसप्ले के साथ आया है नुबिया ज़ेड18, लुक में शानदार और प्रोसेसिंग में दमदार
वीवो एक्स23 वीवो के पर्सनल असिस्टेंट जोवी को सपोर्ट करता है तथा इसमें डुअल टर्बो इंजन सपोर्ट दिया गया है जो हैवी गेम्स को भी स्मूथली रन करता है। फोन में फेस अनलॉक फीचर मौजूद है तथा पावर बैकअप के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3400एमएएच की बैटरी दी गई है। वीवो एक्स23 चीन में 14 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा तथा बाजार में इस फोन की कीमत 3498 युआन यानि तकरीबन 36800 रुपये रखी गई है।


















