
वीवो ने पिछले हफ्ते ही घोषणा कर दी थी कि कंपनी आने वाली 19 मार्च को अपनी एक्स सीरीज़ का आगामी डिवाईस एक्स27 लॉन्च करने जा रही है। इस दिन वीवो चीन में ईवेंट का आयोजन के एक्स27 को चीनी बाजार में उतारेगी। अभी तक जहां एक्स27 की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं, वहीं अब इन तमाम लीक्स पर विराम लगाते हुए स्वयं वीवो कपंनी ने एक्स27 की स्पेसिफिकेशन्स ऑफिशियल कर दी है। वीवो ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक्स27 की कई टीज़र ईमेज शेयर की है, जिनमें फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। वीवो एक्स27 19 मार्च को टेक मंच पर कदम रखेगा, लेकिन फोन लॉन्च से पहले ही आज इस हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस की स्पेसिफिकेशन्स यहां जान सकते हैं।
वीवो एक्स27 डिजाईन
वीवो कंपनी ने एक्स27 की फोटो शेयर कर फोन की लुक और इसके डिजाईन को सबसे सामने ला दिया है। वीवो एक्स27 काफी हद तक हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुए वीवो वी15 प्रो जैसा है। फोन में फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले दी गई है, यानि फोन की डिसप्ले पर कोई भी बेजल या नॉच मौजूद नहीं है। नॉच न होने के चलते वीवो एक्स27 में पॉप-अप सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। यह कैमरा फोन उपरी पैनल पर बाईं ओर मौजूद है। वीवो एक्स27 के बैक पैनल पर भी बाईं ओर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो वर्टिकल शेप में है। इस कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट मौजूद है। इसी तरह सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए एक्स27 को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।
वीवो ने किया यह खुलासा
वीवो ने विभिन्न ईमेज पोस्ट और टीज़र में एक्स27 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है। वीवो ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि कंपनी इस फोन को 8जीबी रैम मैमोरी से लैस कर बाजार में उतारेगी। यह फोन 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करेगा। वहीं वीवो ने समान टीज़र ईमेज में यह जानकारी भी दी है कि एक्स27 को कंपनी द्वारा 4,000एमएएच की बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। फोन के फोटोग्राफी सेग्मेंट की जानकारी देते हुए वीवो ने बताया है कि फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर 48-मेगापिक्सल का होगा। गौरतलब है कि वीवो लगातार एक्स27 को लेकर कोई न कोई अहम जानकारी दे रही है। ऐसे में कंपनी की ओर से बताई गई अन्य नई जानकारी को तुरंत इस रिपोर्ट में अपडेट कर दिया जाएगा।

वीवो एक्स27 स्पेसिफिकेशन्स
फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा तथा वीवो एक्स27 6.39-इंच की बड़ी फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। वीवो एक्स27 में भी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट भी देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि 8जीबी रैम व 256जीबी मैमोरी के अलावा वीवो एक्स27 को 6जीबी रैम और 128जीबी की मैमोरी के वेरिएंट में भी लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार वीवो एक्स27 एंडरॉयड 9 पाई पर पेश होगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्वलाक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसेर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट देखने को मिल सकता है।यह भी पढ़ें : 8जीबी रैम वाला वीवो फोन सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द लेगा बाजार में एंट्री
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो एक्स27 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर एक कैमरा सेंसर जहां 48-मेगापिक्सल का होगा वहीं अन्य दो सेंसर 13-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल के हो सकते हैं। इसी तरह सेल्फी के लिए वीवो एक्स27 में 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स27 में दी जा रही 4,000एमएएच की बैटरी 22.5वॉट रेपिड चार्जिंग तकनीक से लैस हो सकती है।



















