
वीवो को लेकर कई दिनों से लीक्स सामने आ रहे हैं कि कंपनी एक्स सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसे एक्स27 नाम के साथ बाजार में उतारेगी। पिछले महीने ही इस स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर देखा गया था, जिसमें फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई थी। वहीं आज वीवो ने आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन के पर्दा उठाते हुए एक्स27 की लॉन्च डेट की जानकारी दे दी है। वीवो ने बता दिया है कि कंपनी आने वाली 19 मार्च को एक्स27 से पर्दा उठाते हुए इस स्मार्टफोन को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर लॉन्च कर देगी।
वीवो एक्स27 लॉन्च डिटेल
वीवो ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वेईबो पर एक पोस्ट के जरिये एक्स27 के लॉन्च की जानकारी दी है। वीवो ने अपनी पोस्ट में एक ईमेज टीज़र शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि एक्स27 मार्च की 19 तारीख को टेक मंच पर दस्तक दे देगा। वीवो इस दिन चीन में ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट में एक्स27 लॉन्च किया जाएगा। वीवो एक्स27 19 मार्च को सिर्फ चीन में ही लॉन्च होगा। तथा ग्लोबल मार्केट में यह फोन कब तक लाया जाएगा इसकी जानकारी कंपनी की ओर से अभी नहीं दी गई है।
ये होगी स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एक्स27 की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई आफिशियल जानकारी नहीं दी है लेकिन टेना की लिस्टिंग और अब तक सामने आए लीक्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा तथा वीवो एक्स27 6.39-इंच की बड़ी फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। गौरतलब है कि वीवो एक्स सीरीज़ के सभी स्मार्टफोंस को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च हुए हैं। ऐसे में एमोलेड डिसप्ले के चलते इस बात की भी पूरी उम्मीद की जा रही है कि वीवो एक्स27 में भी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट देखने को मिलेगा।यह भी पढ़ें :32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ जल्द आएगा हुआवई नोवा 4ई
टेना लिस्टिंग के मुताबिक वीवो एक्स27 को कंपनी द्वारा 8जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जा सकता है तथा फोन में 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 8जीबी रैम के अलावा वीवो इस फोन को एक से ज्यादा वेरिएंट में बाजार में उतार सकती है जिनमें 6जीबी रैम और 128जीबी की मैमोरी दी जा सकती है। सामने आए लीक्स के अनुसार वीवो एक्स27 एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस 9 पाई पर पेश होगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्वलाक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसेर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो एक्स27 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर एक कैमरा सेंसर जहां 48-मेगापिक्सल का होगा वहीं अन्य दो सेंसर 13-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल के होंगे। इसी तरह सेल्फी के लिए वीवो एक्स27 में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। उम्मीद की जा रही है कि ओपो इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दे सकती है, जो सेल्फी की कमांड देने पर ही फोन बॉडी से बाहर निकलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स27 में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 22.5वॉट रेपिड चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।यह भी पढ़ें : 48-एमपी कैमरे वाले ओपो एफ11 प्रो और वीवो वी15 प्रो में कौन है बेस्ट? जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स में अंतर
वीवो एक्स27 को कंपनी हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस कर फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारेगी। उम्मीद है कि इंडियन करंसी अनुसार इस फोन की शुरूआती कीमत 30,000 रुपये के करीब हो सकती है। वहीं यह फोन भारत आएगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।






















