
वीवो एक्स300 सीरीज चीन में पेश होने के बाद अब भारतीय बाजार में रूख कर रही है। नवंबर अंत या दिसंबर के शुरुआती दिनों में इसे इंडिया में अनाउंस किया जा सकता है। चाइना में इस सीरीज के तहत Vivo X300 और Vivo X300 Pro लॉन्च हुए थे। लेकिन खबर सामने आ रही है कि इंडिया में इन दोनों स्मार्टफोंस के साथ ही Vivo X300 FE भी लॉन्च किया जा सकता है। लीक में वीवो एक्स300 एफई की स्पेसिफिकेशन्स की सामने आ गई हैं जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
वीवो एक्स300 एफई की जानकारी गैजेट्सडाटा के जरिये सामने आई है। टिपस्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया है कि वीवो कंपनी चीन में नया मोबाइल फोन Vivo S30 Pro Mini लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यही स्मार्टफोन भारतीय बाजार में नाम बदलकर लाया जा सकता है। यानी लीक के अनुसार चीन में लॉन्च होने वाला वीवो एस30 प्रो मिनी ही इंडिया में Vivo X300 FE के रुप में लॉन्च हो सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि वीवो एक्स300 सीरीज इंडिया लॉन्च के साथ ही यह फोन मॉडल भी भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार वीवो एक्स300 मिनी (एस30 प्रो मिनी) को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि यह फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 का ही छोटा वर्ज़न होगा जिसे अभी तक मार्केट में उतारा नहीं गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह भी 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने में सक्षम है।
गौरतलब है कि Vivo X300 और X300 Pro दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करते हैं। यानी अगर लीक सही साबित होता है तो X300 FE सीरीज का पहला मोबाइल होगा जिसमें यूजर्स को स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिलेगा। बताते चलें कि इससे पहले वाला Vivo X200 FE फोन मीडियाटेक के ही Dimensity 9300+ प्रोसेसर पर लाया गया था। कुल मिलाकर वीवो एक्स300 एफई से पावरफुल परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा सकती है।

अन्य स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो लीक के अनुसार वीवो एक्स300 एफई को कंपनी मैटल फ्रेम पर पेश करेगी और इसे IP69 सर्टिफिकेशन प्राप्त होगा। यह एक कॉम्पैक्ट 5जी फोन होगा। बताया गया है कि इस अपकमिंग वीवो फोन में 6.3-इंच की 1.5K स्क्रीन दी जा सकती है। यह OLED पैनल पर बनी फ्लैट डिस्प्ले होगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo X300 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। ये तीनों की सेंसर 50 मेगापिक्सल के हो सकता है। लीक के अनुसार मोबाइल के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिए जाने की जानकारी इस लीक में सामने आई है।

वीवो एक्स300 एफई छोटे साइज वाला ताकतवर फोन होगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 6500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं लीक के अनुसार बड़ी फोन बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है।
कंपनी की ओर से अभी वीवो एक्स300 सीरीज इंडिया लॉन्च को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में Vivo X300 FE से जुड़ी डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन्स को अभी पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है। जैसे ही वीवो की ओर से एक्स300 सीरीज के संबंधित कोई भी अतिरिक्त जानकारी दी जाएगी, इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा। तब तक Vivo X300 और X300 Pro इंडिया लॉन्च से जुड़ी डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।












