भारत में ZEISS Telephoto Extender Kit के साथ आएगा Vivo X300 FE, जानें फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/vivo-x300-fe-india-launch-timeline-exclusive-green-colour-specs-leak.jpg

Vivo जल्द ही भारत में अपनी नई X-सीरीज का विस्तार कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी मई में Vivo X300 FE को लॉन्च कर सकती है। वहीं, लॉन्च से पहले ही इसके कैमरा फीचर्स से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ गई है। खास बात यह है कि यह फोन भी प्रीमियम ZEISS टेलीफोटो एक्सटेंडर किट के साथ आ सकता है। जो इसे फ्लैगशिप सेगमेंट में लेकर आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

91mobiles को मिली जानकारी के अनुसार, Vivo X300 FE में ZEISS Telephoto Extender Kit का सपोर्ट मिलेगा। जिसे अलग से खरीदा जा सकेगा। यह किट एक खास केस के जरिए फोन के टेलीफोटो लेंस से जुड़ती है और जूम कैपेबिलिटी को काफी बढ़ा देती है। यह एक्सटेंडर 2.35x तक जूम बढ़ाकर 200mm ऑप्टिकल जूम और 1600mm तक की फोकल लेंथ ऑफर कर सकता है, जो प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।

कैमरा सेगमेंट की बात करें तो Vivo X300 FE में 50MP का ZEISS टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ AI बेस्ड पोर्ट्रेट मोड्स का एक सेट भी मिल सकता है। जो एक्सटेंडर किट के साथ मिलकर शानदार पोर्ट्रेट शॉट्स देने में मदद कर सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन के जरिए हाई-एंड कैमरा एक्सपीरियंस देने की कोशिश कर रही है, जिससे यह iPhone 17 और Samsung Galaxy S26 जैसे फ्लैगशिप डिवाइस को टक्कर दे सकता है।

डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो Vivo X300 FE फोन एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप हो सकता है, जिसमें 6.31 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डिवाइस चीन में लॉन्च हुए Vivo S50 Pro Mini जैसा हो सकता है। इसके अलावा, फोन में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो इसे पावरफुल बना सकता है।

कैमरा सेटअप में ट्रिपल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, बैटरी के मामले में इसमें 6,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, X300 FE में “FE” का मतलब Fashion Edition हो सकता है, जो इसके नए डिजाइन लैंग्वेज को दर्शाता है। यह फोन स्लिम और कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर के साथ आ सकता है, जिसमें iPhone Air जैसा हॉरिजॉन्टल कैमरा लेआउट देखने को मिल सकता है।

बता दें कि इससे पहले ब्रांड Vivo X300 और Vivo X300 Pro को ZEISS Telephoto Extender Kit के साथ भारत में लॉन्च कर चुका है। जबकि X300 Ultra को 400mm एक्सटेंडर के साथ MWC में पेश किया गया था। ऐसे में Vivo X300 FE का भी इस किट के साथ आना कंपनी की कैमरा स्ट्रैटेजी को और मजबूत कर सकता है।

आगामी Vivo X300 FE कॉम्पैक्ट और पावरफुल फ्लैगशिप के तौर पर सामने आ सकता है, जिसमें प्रोफेशनल-लेवल जूम, प्रीमियम डिजाइन और हाई-एंड स्पेसिफिकेशन मिलेंगे। हालांकि अभी ब्रांड ने ऐलान नहीं किया है, लेकिन यह जल्द हो सकता है। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।