इंडिया लॉन्च से पहले Vivo X300 की हुई ग्लोबल एंट्री, भारतीय यूजर्स को मिल सकती है छोटी बैटरी और कम कलर!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/vivo-x300-pro-2.jpg

वीवो एक्स300 सीरीज को चीन में लॉन्च करने के बाद कंपनी ने कल रात इसे ग्लोबल मंच पर भी पेश कर दिया है। Vivo X300 और Vivo X300 Pro अब इंडियन मार्केट का रूख कर रहे हैं जो नवंबर में भारत में उपलब्ध हो जाएंगे। लेकिन इंडियन मोबाइल यूजर्स को वीवो एक्स300 से कुछ निराशा हो सकती है। दरअसल यह स्मार्टफोन चाइना की तुलना में कुछ डाउनग्रेड हो सकता है और भारतीय ग्राहकों को छोटी बैटरी के साथ सीमित कलर ऑप्शन्स मिल सकते हैं।

वीवो एक्स300 5जी फोन चीन में 6,040mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया था। लेकिन कंपनी ने कल ग्लोबल मार्केट में इस मोबाइल को छोटी बैटरी के साथ लाकर सबको चौंका दिया। Vivo X300 का ग्लोबल मॉडल 5,360mAh battery पर लॉन्च हुआ है। चाइनीज मॉडल की तुलना में यूरोपियन मॉडल में 680mAh कैपेसिटी कम दी गई है। अब संदेह किया जा रहा है कि शायद यहीं ग्लोबल मॉडल ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। यानी इंडिया में Vivo X300 छोटी बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है।

बैटरी के अलावा वीवो एक्स300 के कलर मॉडल्स में भी भारतीय लोगों को समझौता करना पड़ेगा। 91मोबाइल्स को इस बात की एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हो चुकी है कि यह वीवो फोन इंडिया में तीन रंगों में आएगा जिनमें Red, Blue और Black कलर शामिल रहेंगे। जब्कि चाइना और ग्लोबल मार्केट में यह मोबाइल black, Purple, Blue और Pink जैसे चार कलर्स में आया है। इंडिया में पर्पल कलर नहीं आएगा और पिंक की जगह कंपनी रेड कलर जा रही है।

Vivo X300 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 9500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है जो 4.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। वहीं चार्जिंग के लिए इसमें 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

वीवो एक्स300 एक कॉम्पैक्ट फोन है जो 6.31-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह फ्लैट डिस्प्ले BOE Q10+ OLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसपर 4500nits ब्राइटनेस और 2169Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यह मोबाइल अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स300 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल Samsung HPB सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल LYT602 periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 सेंसर दिया गया है। Zeiss कैमरा लेंस के साथ डेडिकेटेड V3+ चिप लगाई गई है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 सेल्फी सेंसर मौजूद है।

Vivo X300 Pro की बात करें तो यह मोबाइल भी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 6.78 इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसे Armor Glass की प्रोटेक्शन प्राप्त है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT828 + 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा + 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 50MP Selfie सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6510mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 90W वायर्ड, 40W वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है।

vivo X300 Price
Rs. 75,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs