Vivo X50 Lite हुआ V1937 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट, एंडरॉयड 10 के साथ देगा दस्तक

Join Us icon

Vivo X50 Lite स्मार्टफोन को अब सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि वीवो अपने नए हैंडसेट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अपकमिंग फोन कंपनी की X50 सीरीज का डिवाइस होगा। वहीं, वीवो पहले ही X50 और X50 Pro मॉडल के लिए ट्रेडमार्क फाइल कर चुकी है। इसके अलावा GCF सर्टिफिकेशन साइट पर Vivo V1937 को स्पॉट किया गया है, जिसका नाम X50 Lite होगा।

GCF सर्टिफिकेशन से हिंट मिला है कि Vivo X50 Lite को ग्लोबली जल्द लॉन्च किया जाएगा। दूसरी ओर वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेश साइट पर इस डिवाइस की कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं।
vivo-x50-lite
Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन वेबसाइट के अनुसार Vivo X50 Lite मॉडल नंबर V1937 लेटेस्ट एंडरॉयड Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा। इसके अलावा सर्टिफिकेशन साइट पर सामने आया है डिवाइस 2.4GHz और 5GHz फ्रीक्यूएंसी बैंड पर कार्य करेंगे।
इसके अलावा Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन पर किसी ओर प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। GCF सर्टिफिकेशन की बात करें तो इसमें भी फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि हाल ही में कंपनी ने एंडरॉयड 10 आधारित Vivo Apex 2020 को लॉन्च किया था। लुक में अटरेक्टिव होने के साथ साथ प्रोसेसिंग में भी पावरफुल है। कंपनी की ओर से इस फोन को क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 से लैस किया गया है जो 7 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर बना है। बता दें कि क्वॉलकॉम के इस चिपसेट में 5जी मॉडल इंटिग्रेटेड है जो Vivo Apex 2020 को भी 5G कनेक्टिविटी प्रदान करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 60वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।
vivo-x50-lite-new

Vivo Apex 2020 को कंपनी की ओर से 12 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है तथा फोन में 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। याद दिला दें कि वीवो अपेक्स फोन पूरी तरह से बटन व पोर्ट लेस होते हैं। यानि Apex 2020 में भी आपको कोई भी बटन या व पोर्ट देखने को नहीं मिलेगा। इस कॉन्सेप्ट फोन का साईज़ डायमेंशन जहां 157.25×66.2×8.8एमएम का है वहीं फोन का वज़न कुल 169 ग्राम है। वीवो अपेक्स 2020 को ब्लैक और व्हाईट दो कलर में लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here